फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sarva Vaishya Samaj will field candidate in assembly elections

सर्व वैश्य समाज विधानसभा चुनाव में उतारेगा प्रत्याशी

Tue, 08 Feb 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sarva Vaishya Samaj will field candidate in assembly elections
महराजगंज। थाना क्षेत्र के गडेरिहा स्थित श्री जगन्नाथ ज्ञान शिक्षण संस्थान में सोमवार को सर्व वैश्य समाज के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें विधानसभा चुनाव में वैश्य समाज ने अपना प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

विधानसभा प्रभारी नन्हकु गुप्ता ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों की ओर से वैश्य समाज की लगातार उपेक्षा की गई है। राजनीतिक भागीदारी न मिलने के कारण वैश्य समाज लगातार पिछड़ता चला गया। जनपद में किसी दल ने हमें राजनीतिक भागीदारी नहीं दी है। सभी दल अभी तक सिर्फ हमारा वोट लेते रहे हैं, लेकिन लगातार वैश्य समाज की उपेक्षा होती रही है। ऐसे में अब हमें अपनी ताकत का एहसास कराने का समय आ गया है। महासचिव डॉ. स्वामी नीरज महाराज ने कहा कि समाज का एक-एक मत संगठन को मजबूत बनाने का काम करेगा। हम तन मन धन से समाज को आगे ले चलने का काम करेंगे। मौके पर स्वामी नीरज महाराज, छोटेलाल निगम, रामविलास अग्रहरी, चंद्रभान प्रधान, बबलू जायसवाल, धनंजय सेठ, विमल निगम, शशि गुप्ता, ओमप्रकाश, दुर्गा प्रसाद साहू, पप्पू गुप्ता, रामप्रवेश गुप्ता, रामाशंकर आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed