{"_id":"5e03b04b8ebc3e87952b301e","slug":"saraikhwaja-police-station-suspended-on-charges-of-negligence-jaunpur-news-vns501705390","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही के आरोप में सरायख्वाजा थानाध्यक्ष निलंबित .","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही के आरोप में सरायख्वाजा थानाध्यक्ष निलंबित .
विज्ञापन
- अपराध समीक्षा बैठक के दौरान की कार्रवाई
- एक थानेदार को मीटिंग में खड़ा कर लगाई लताड़
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। अपराध नियंत्रण में नाकाम रहने पर एसपी अशोक कुमार ने सरायख्वाजा के थानाध्यक्ष योगेंद्र यादव को निलंबित कर दिया है। बुधवार की शाम पुलिस लाइन में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने यह कार्रवाई की। हालांकि अभी दो दिन पहले सोमवार को उन्हें 50 हजार के इनामी बदमाश राय सिंह यादव की मुठभेड़ में गिरफ्तारी पर शाबसी भी मिली थी।
पुलिस लाइन के सभागार में जिले के सभी क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्षों के साथ एसपी ने बैठक कर शिकायतों के निस्तारण और पराध की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने शिकायतों के निस्तारण और अपराध नियंत्रण में लापरवाही के आरोप में सरायख्वाजा थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया। कई थानेदारों को चेतावनी भी दी गई है। देर शाम तक चली समीक्षा बैठक में एसपी के कड़े तेवर देख कई थानेदारों की सांसे अटकी रही। जिले के एक थानेदार को मीटिग में खड़ा कराकर एसपी ने फटकार लगाई। पुलिस सूत्रों के अनुसार संबंधित थानेदार किसी दूसरे थाने पर तैनाती कराने के लिए एसपी के कैंप कार्यालय पर पहुंचे थे। सिफारिश के दौरान उन्होंने कुछ पेशकस भी की थी, जो एसपी को नागवार गुजरा। थानेदार की उस हरकत पर एसपी ने मीटिंग में गुस्सा उतारा। इसके पहले एसपी ने थाने के पैरोकारों की बैठक ली। कोर्ट में मुकदमों की पुरजोर पैरवी का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक के बाद एसपी ने शहर में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सराफा बाजार, कोतवाली व अन्य इलाकों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापारियों से भी वार्ता की।