फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sanskrit is the rich language of the whole of India: Prof. Madan Mohan

संस्कृत संपूर्ण भारत की समृद्ध भाषा: प्रो.मदन मोहन

Fri, 20 Aug 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Sanskrit is the rich language of the whole of India: Prof. Madan Mohan
सुजानगंज। संस्कृत भारत की एक समृद्ध भाषा है। प्रात: काल से लेकर सायं काल तक या जन्म से लेकर मृत्युपर्यांत तक संस्कृत समर्थित कर्म का निर्वहन किया जाता है। किंतु आज आधुनिकता की चकाचौंध में समाज संस्कृत एवं भारतीय संस्कृति दोनों को भूलता जा रहा है। यह चिंतनीय है कि हम नास्तिक नहीं हैं, आस्तिक होने के कारण हमें संस्कृत विद्या को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उक्त विचार श्री गौरीशंकर संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुजानगंज में संस्कृत सप्ताह उत्सव के प्रथम व्याख्यान पर केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय जम्मू परिषद के निदेशक प्रो. मदन मोहन झा ने बतौर मुख्य अतिथि कही। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनय कुमार त्रिपाठी ने अतिथि का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। व्याख्यान ऑनलाइन होने के कारण सैकड़ों श्रोताओं ने इस व्याख्यान का श्रवण किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त अध्यापक एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed