Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Samuel Paul N. transferred after six and a half months; Umesh Mishra to be the district's 61st DM

Jaunpur News: साढ़े छह महीने में सैमुअल पॉल एन का तबादला, उमेश मिश्रा होंगे जिले के 61वें डीएम

Tue, 17 Nov 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Samuel Paul N. transferred after six and a half months; Umesh Mishra to be the district's 61st DM
बक्शा... राजकुमार, फाइल फोटो - फोटो : udhampur news
जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन का 195 दिन बाद स्थानांतरण कर दिया गया। उन्होंने पांच मई 2026 को जिले के 60वें जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। वह एक कुशल जिलाधिकारी के रूप में पहचान बनाए हैं। उन्हें अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक, बैंकिंग सहकारी समितियां के पद पर तैनाती दी गई है। वहीं, स्थानांतरणाधीन चल रहे विशेष सचिव नगर विकास उमेश मिश्रा को जौनपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वह जिले के 61वें जिलाधिकारी होंगे। सैमुअल पॉल एन ने करीब छह महीने 11 दिन तक जिले में जिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभाली।
विज्ञापन

नवनियुक्त जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने पीसीएस अधिकारी के रूप में वर्ष 2012 में सिविल सेवा में प्रवेश किया था और वर्ष 2018 में आईएएस संवर्ग में पदोन्नति मिली। वह मूल रूप से प्रयागराज के निवासी हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से परास्नातक और लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी की उपाधि प्राप्त की है।
विज्ञापन

वह वर्ष 2019 से लगातार जिलाधिकारी के रूप में विभिन्न जनपदों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उमेश मिश्रा मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा और कुशीनगर जैसे जिलों में जिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वर्ष 2024 में उन्हें मुजफ्फरनगर का जिलाधिकारी बनाया गया था। वहां उनका कार्यकाल करीब 26 महीने रहा। इससे पहले वह बिजनौर में दो साल से अधिक समय तक जिलाधिकारी रहे थे। आईएएस में पदोन्नति के बाद शासन ने उन्हें विशेष सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी भी सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

2019 में उन्होंने अमरोहा के जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला। इसके बाद बिजनौर और फिर वर्ष 2023 में कुशीनगर के जिलाधिकारी बनाए गए। पीसीएस अधिकारी के रूप में उमेश मिश्रा एडीएम सिटी लखनऊ, मजिस्ट्रेट गाजियाबाद, एसडीएम बुलंदशहर और अमरोहा की विभिन्न तहसीलों में एसडीएम के पद पर तैनात रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में प्रशासनिक जिम्मेदारी निभाने का अनुभव रखने वाले उमेश मिश्रा के जौनपुर में नए जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभालने पर अब सबकी नजर रहेगी।

बक्शा... राजकुमार, फाइल फोटो

बक्शा... राजकुमार, फाइल फोटो- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed