फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Salute to the priest of truth and non-violence

सत्य और अहिंसा के पुजारी को किया गया नमन

Sun, 30 Jan 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Salute to the priest of truth and non-violence
जौनपुर। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि रविवार को मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित नमन किया। उनके बताए हुए रास्ते पर चल कर देश के निर्माण में सहयोग करने का संकल्प लिया। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से गांधी तिराहे स्थित गांधी पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने कहा कि गांधी जी भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनीतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। राजनीतिक और सामाजिक प्रगति की प्राप्ति के लिए अपने अहिंसक विरोध के सिद्धांत के लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हुई। महात्मा गांधी के पूर्व भी शांति और अहिंसा की के बारे में लोग जानते थे, परंतु उन्होंने जिस प्रकार सत्याग्रह, शांति और अहिंसा के रास्तों पर चलते हुए अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया, उसका कोई दूसरा उदाहरण विश्व इतिहास में देखने को नहीं मिलता। तभी तो संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी वर्ष 2007 से गांधी जयंती को ‘विश्व अहिंसा दिवस’ के रूप में मनाए जाने की घोषणा की है। उधर, डीडीएस ग्रुप की ओर से शहीद दिवस पर कचहरी स्थिति शाखा में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि डा. चांद उस्मानी, आरती सिंह, अर्चना तिवारी, दीपा, स्नेहा आदि मौजूद थी। नृत्य प्रतियोगिता में अमन प्रथम, आयत द्वितीय, सानिया तृतीय रहीं। गायन में एहतेशाम प्रथम, आंचल द्वितीय, अलीसा तृतीय रहीं। भाषण में रिया प्रथम रहीं। संचालन शैलेंद्र निषाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed