फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sacrifice and love the freedom given to India

त्याग और प्रेम ने भारत को दिलाई आजादी

Sat, 10 Jan 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 10 Jan 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sacrifice and love the freedom given to India
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रो. अवधेश प्रधान ने कहा कि इमारतें बनती हैं और ढह जाती हैं, लेकिन परंपराएं अक्षुण्ण होती हैं। यह निरंतर चलती रहती हैं। त्याग और प्रेम सबसे उच्च मूल्य हैं। यही भारत की पहचान हैं। त्याग और प्रेम ने ही देश को आजादी दिलाई।
विज्ञापन


 वह शनिवार को टीडी कालेज के बलरामपुर हाल में हिंदी साहित्य परिसर की ओर से आयोजित वर्तमान साहित्य में मानव मूल्यों की प्रासंगिकता विषयक गोष्ठी में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पं. मदन मोहन मालवीय, ठाकुर तिलकधारी सिंह, रवींद्र नाथ ठाकुर जैसे महान लोग अपने त्याग और बलिदान की छाप छोड़ गए हैं। उनके अथक प्रयास की देन है कि आज ये शिक्षण संस्थाएं पूरे देश में अपनी पताका फहरा रहीं हैं।
विज्ञापन


सफलता सार्थकता का पैरामीटर नही है। जीवन अर्थपूर्ण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर किसी को खुद से पहल करनी चाहिए। जो व्यक्ति खड़ा होता है, उसका भाग्य भी उसके साथ खड़ा हो जाता है। जो लोग सतत प्रयास करते हैं, उन्हें जीवन के किसी ना किसी मोड़ पर सफलता जरूर मिलती है। तथ्य एवं सत्य में अंतर होता है। आज सदाचार के लिए ऋणात्मक घटनाएं ही उसका मूल्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सह जीवन, जिसे आज लिव इन रिलेशनशिप के रूप में परिभाषित किया जा रहा है। इसे अब एक मूल्य के रूप में स्थापित करने का प्रयास हो रहा है। तीसरी दुनिया के लिए हमारा मूल्य बाजार के रूप में प्रयुक्त हो रहा है। काले, गोरे का भेद करने वाले लोग जो कभी हमें औपनिवेश के रूप में देखते थे। आज वह हमें अपने बाजार के रूप में देख रहे हैं। मनुष्य का महान गुण सत्य है।

 भगवान राम ने सत्य के लिए ही राज्य त्याग दिया। इस मौके पर हिंदी की विभागाध्यक्ष डा. माधुरी सिंह की पुस्तक अथयात्रा चरैवेति का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक अशोक कुमार सिंह, संचालन डा. सरोज सिंह ने किया।


इस मौके पर डा. विनोद सिंह, डा. लाल साहब सिंह, डा. डीआर सिंह, डा. आरएस सिंह, डा. राजीव प्रकाश सिंह, डा. एसबी सिंह, डा. जगदीश सिंह दीक्षित, डा. निरूपा, डा. सुनील विक्रम सिंह, डा. वंदना दुबे, डा. सुषमा सिंह आदि मौजूद थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed