फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rupesh murdered for opposing mobile loot

मोबाइल लूट का विरोध करने पर की थी रुपेश की हत्या

Mon, 26 Oct 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Rupesh murdered for opposing mobile loot
पुलिस ऑफिस में गिरफ्तार रूपेश कश्यप के हत्या के अरोपियों के बारे में पत्रकारों को जानकारी एसपी स? - फोटो : JAUNPUR
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जंगीपुर कला गांव में 18 अक्तूबर को रूपेश कश्यप की हत्या मोबाइल लूट का विरोध करने पर हुई थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल, तमंचा और बाइक बरामद की है। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी ऑफिस में आयोजित प्रेस वार्ता में एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने बताया कि जंगीपुर कला गांव में 18 अक्तूबर की शाम 7 बजे सड़क पर टहल रहे रूपेश कश्यप को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी थ। दो अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी थी। एसपी ने सरायख्वाजा पुलिस के साथ ही एसओजी को भी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगाया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शनिवार की रात पतहना मोड़ के पास से बाइक सवार दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उनकी पहचान जमीन पकड़ी निवासी सोनू यादव व सुजीत यादव के रूप में हुई। सोनू के पास से एक पिस्टल, तीन कारतूस व सुजीत के पास से 315 बोर का तमंचा, बाइक व लूटा गया मोबाइल फोन बरामद हुआ। दोनों ने रूपेश की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। मोबाइल छीनने के चक्कर में छीना झपटी होने लगी। रुपेश ने मोबाइल देने का विरोध किया था। इस कारण सोनू ने उसे गोली मारी थी। वारदात के बाद दोनों गडैला नहर से होते भाग निकले थे। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ सुधीर आर्य, एसओजी प्रभारी बालेंद्र यादव, हेड कांस्टेबल रामकृत यादव, परशुराम, ओमप्रकाश जायसवाल, दिनेश मौर्या, रविंद्र गुप्ता, अरुण चौहान, जयदेव, शैलेश यादव, सुशील सिंह, जयशील तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed