फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ruckus in land dispute, burns of ash

जमीन विवाद में मनबढ़ों ने मचाया उत्पात, आशियाने जलाए

Sun, 05 Jul 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Ruckus in land dispute, burns of ash
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के रेहारी गांव में रविवार को जमीन विवाद में मनबढ़ों ने दो महिलाओं समेत चार लोगों की पिटाई की। उनकी रिहायशी झोपड़ी में भी आग लगा दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ और एसओ ने मामला शांत कराया। पीड़ितों की तहरीर पर चार नामजद और पांच अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन कर रही है। चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

रेहारी गांव निवासी अखिलेश सिंह व लाल मोहम्मद के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। आरोप है कि रविवार को दोपहर बाद अखिलेश सिंह आठ-दस लोगों के साथ लाल मोहम्मद के घर पहुंचे। वहां मौजूद दो महिलाओं और अन्य लोगों की पिटाई कर दी। घर से बाहर कर उनके आशियाने में आग लगा दी। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह मौके पर पहुंचे। एसओ ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर बलवा, मारपीट, आगजनी सहित अन्य धाराओं में चार नामजद समेत नौ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed