{"_id":"6a63b265b78dc9551e032fc4","slug":"round-the-clock-surveillance-will-be-conducted-using-drones-and-cctvs-jaunpur-news-c-193-1-jon1041-159727-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: ड्रोन और सीसीटीवी से होगी 24 घंटे निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: ड्रोन और सीसीटीवी से होगी 24 घंटे निगरानी
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। सावन माह में निकलने वाली कांवड़ यात्रा को सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एसडीएम अजय उपाध्याय, सीओ प्रतिमा वर्मा और थाना प्रभारी अश्वनी दुबे ने शुक्रवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ प्रयागराज सीमा के बुढ़िया किनारा, प्रतापगढ़ सीमा के इटहरा हाईवे, गोविंदासपुर हाईवे तथा कस्बे के निर्धारित कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
सीओ प्रतिमा वर्मा ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। यात्रा मार्ग और हाईवे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे तथा ड्रोन कैमरों से 24 घंटे निगरानी की जाएगी। बॉर्डर स्थित पुलिस चेक पोस्टों पर अतिरिक्त पुलिस बल, स्वास्थ्य कैंप, फायर ब्रिगेड और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती रहेगी। सोशल मीडिया पर भी विशेष मॉनिटरिंग की जाएगी ताकि किसी भी तरह की अफवाह फैलने से रोका जा सके।एसडीएम अजय उपाध्याय ने नगर पालिका और संबंधित विभागों को कांवड़ मार्ग पर नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त पेयजल, जर्जर सड़कों और विद्युत तारों की मरम्मत तथा खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अतिक्रमण हटाने और सड़क किनारे लगने वाले शिविरों को मुख्य मार्ग से दूर लगाने को भी कहा, ताकि जाम की स्थिति न बने। थाना प्रभारी अश्वनी दुबे ने बताया कि डीजे पर स्टंट, हुड़दंग और निर्धारित ऊंचाई-चौड़ाई के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। कांवड़ मार्ग के आसपास मीट और शराब की दुकानें बंद रहेंगी तथा माहौल बिगाड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।