फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Roadways vehicles on the highway claimed 16 lives in two years

हाईवे पर सड़क किनारे खड़े वाहनों ने दो साल में ली 16 की जान

Thu, 19 Nov 2020 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Roadways vehicles on the highway claimed 16 lives in two years
मछलीशहर। हाईवे पर नो पार्किंग जोन में खड़े हो रहे वाहन हादसों का सबब बन रहे है। होटल, ढाबा, पेट्रोल पंप के किनारे वाहन खड़े कर चालक आराम फरमाते हैं और उनके हादसों में लोग जान गंवा रहे हैं। जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर पिछले दो साल में इन वाहनों के कारण 16 मौतें हो चुकी हैं। बावजूद जिम्मेदार इन हादसों को रोकने पर गंभीरता नहीं दिखा रहे। मंगलवार की सुबह सैन्यकर्मी की मौत के बाद इन वाहनों की मनमानी पर फरि से अंकुश लगाने की मांग तेज हो गई है।
विज्ञापन

जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर कई ऐसे स्थान हैं, जहां अक्सर रात में बड़े वाहन सड़क किनारे ही खड़ा कर दिए जाते हैं। नो पार्किंग जोन होने के बाद भी ट्रक चालक मनमानी से बाज नहीं आते। सड़क किनारे वाहन खड़ा करने के दौरान वह न तो इंडीकेटर जलाते हैं और न ही कोई अन्य सतर्कता बरती जाती है। लिहाजा तेज रफ्तार में आने वाले वाहन अक्सर इनसे टकरा जाते हैं। सर्दी के दिनों में घने कोहरे के दौरान यह हादसे अधिक होते हैं। हर बार इन हादसों पर रोक लगाने के लिए निर्देश जारी होते हैं, लेकिन उनका पालन कराने की कोई सुध नहीं लेता।
विज्ञापन

लापरवाही ने ले ली जान
14 फरवरी को मां का इलाज करवाकर प्रयागराज से खजुरहट गाव लौट रहे बैंक मैनेजर जयप्रकाश की कार कुंवरपुर गांव में सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर में घुस गई थी। हादसे में जयप्रकाश की मौत हो गई थी। 24 दिसंबर को जहासांपुर गांव में सड़क किनारे खड़ी डीसीएम में बाइक घुसने से छाछो गांव निवासी सिद्धांत और रत्नेश की मौत हो गई। चार अगस्त 2018 को रायबरेली हाइवे पर मछलीशहर कोतवाली के निकामुद्दीनपुर गांव के निकट रात दो बजे दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो ट्रेलर में घुस गई। हादसे में मनोज पटेल (28), जयप्रकाश (35) व उनकी पत्नी सरिता देवी (33) की मौत हो गई थी। 24 जुलाई 2018 को मरीधाम पुल के पास हाईवे पर खड़े ट्रक से दूसरा ट्रक टकरा गया था, जिसमें शेषमणि सिंह (55) की मौत हो गयी। करीब दो वर्ष पूर्व जौनपुर से लौट रहे मछलीशहर के व्यापारी प्रमोद यादव की कुरनी गांव के समीप हाइवे पर खड़ी ट्रक में बाइक चले जाने से मौत हो गई। शैलपुत्री पेट्रोल पंप के पास हाइवे पर खड़ी ट्रक में रामपुर निवासी दूधनाथ के पुत्र की बाइक घुस गई, जिससे उसकी मौत हो गई। अगस्त 2018 में ही दोहरीघाट डिपो की बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी थी, जिसमें 10 लोग गंभीर रुप से घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग गलत है। अगर विशेष हाल में ऐसा करना भी पड़े तो कोई संकेतक होना जरुरी है। नियमों की अवहेलना करने वाले ऐसे वाहनों के खिलाफ पुलिस के साथ अभियान चलाकर शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी। -एसपी सिंह, एआरटीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed