फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Roadways bus off road to save bike rider, passenger safe

बाइक सवार को बचाने में सड़क से उतरी रोडवेज बस, यात्री सुरक्षित

Sun, 28 Jun 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus off road to save bike rider, passenger safe
25- मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के सतहरिया पुलिस चौकि के पास बाईक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्र? - फोटो : JAUNPUR
मुंगराबादशाहपुर। जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर सतहरिया चौकी के पास रविवार को बाइक सवार को बचाने की कोशिश में रोडवेज बस सड़क से उतर गई। संयोग रहा कि चालक ने सूझ-बूूझ दिखाते हुए बस को पलटने से बचा लिया। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

गोरखपुर से सवारी लेकर प्रयागराज जा रही सिविल लाइंस डिपो की बस रविवार की शाम सतहरिया पुलिस चौकी के पास पहुंची थी, तभी अचानक एक बाइक सवार औद्योगिक क्षेत्र से निकलकर सड़क पर आ गया। बाइक सवार को बचाने की कोशिश में बस सड़क से उतरकर गड्ढे में चली गई। संयोग रहा कि बस पलटने से बच गई। एकबारगी यात्रियों की सांस अटक गई थी, मगर चालक की सूझ-बूझ से सभी बाल-बाल बच गए। बस रूकते ही चालक राजेंद्र सिंह, परिचालक सूर्यनारायण सहित बस मे सवार 32 यात्रियों ने राहत की सांस ली। पुलिस मौके पर पहूंची और सभी यात्रियों को दूसरी बस से प्रयागराज के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed