फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Roadways bus crushes bike in jaunpur two friends returning home died bus driver in police custody

जौनपुर: रोडवेज बस ने बाइक को रौंदा, घर लौट रहे दो दोस्तों की मौत, चालक पुलिस हिरासत में

Thu, 28 Sep 2023 10:22 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 28 Sep 2023 10:22 PM IST
सार

जौनपुर जिले के उचौरा बाजार में गुरुवार रात करीब आठ बजे रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Roadways bus crushes bike in jaunpur two friends returning home died bus driver in police custody
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

जौनपुर जिले के उचौरा बाजार में गुरुवार रात करीब आठ बजे रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पंवारा थाना क्षेत्र के ही कुड़रिया गांव निवासी राहुल सरोज (31) पुत्र नन्हेराम सरोज व दिनेश कुमार पटेल (33) पुत्र गिरिजाशंकर पटेल दोनों बाइक से मुंगराबादशाहपुर किसी काम से गए थे। वहां से दोनों घर लौट रहे थे।

विज्ञापन


रात आठ बजे दोनों उचौरा बाजार में पहुंचे थे कि पीछे से लखनऊ से वाराणसी जा रही आलमबाग डिपो की रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया पहुंचाया। वहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया व सीओ अतर सिंह भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष राजनारायण चौरसिया का कहना है रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया गया है चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed