फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Road blockade in protest against liquor shop near school

Jaunpur News: स्कूल के पास शराब की दुकान के विरोध में चक्काजाम

Tue, 08 Apr 2025 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Road blockade in protest against liquor shop near school
खुटहन। रामनगर बाजार में दो परिषदीय विद्यालयों के बीच कृष्णापुर मार्ग पर शराब की दुकान खुलने से आक्रोशित अभिभावकों व छात्रों ने सोमवार को दुकान के सामने सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे थाना प्रभारी मुन्ना राम के समझाने-बुझाने के प्रयासों के बाद भी लोग नहीं माने। बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने फोन पर आश्वासन दिया कि इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

यदि दुकान का स्थल मानक के अनुरूप नहीं है तो उसे अन्यत्र हस्तांतरित कराया जाएगा। इसके बाद प्रदर्शनकारियों का गुस्सा शांत हुआ।
शराब की दुकान, स्कूल और धार्मिक स्थल से कम से कम दो सौ मीटर दूर होना चाहिए। उक्त मार्ग पर पहले प्राथमिक विद्यालय रामनगर तथा दुकान से आगे लगभग 100 मीटर पर कंपोजिट परिषदीय विद्यालय रमनीपुर संचालित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान के बगल ही 50 घरों की रिहायशी बस्तियां भी हैं। लोगों को पूरा विश्वास है कि दुकान खुल जाने से यहां नशेड़ियों का जमावड़ा लगना शुरू हो जायेगा। इससे स्कूल के बच्चों पर बुरा असर पड़ेगा।

महिलाएं भी आने जाने में खुद को असुरक्षित महसूस करेंगी। अभिभावकों व ग्रामीणों ने शासन- प्रशासन से मांग की है कि शराब की दुकान को स्कूलों के पास से हटाकर अन्यत्र खोला जाए।
प्रदर्शन करने वालों में आलोक सिंह, राम मिलन, उमेश मिश्रा, राजेश निगम, अमित सिंह, सुभाष यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed