फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Road accidents are not stopping even after traffic month, 18 deaths in a week

Jaunpur News: यातायात माह के बाद भी नहीं रुक रहीं सड़क दुर्घटनाएं, एक सप्ताह में हुईं 18 मौतें

Tue, 10 Dec 2024 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Road accidents are not stopping even after traffic month, 18 deaths in a week
हादसों को रोकने के लिए एक से 30 नवंबर तक यातायात माह में विशेष अभियान चलाया गया। यातायात पुलिस की तरफ से स्कूलों, कॉलेजों और सड़कों पर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। हेलमेट न लगाने व तेज रफ्तार के कारण आए दिन सड़क हादसों में लोग जान गंवा रहे हैं। नवंबर में जहां 32 लोगों की मौत हुई, वहीं दिसंबर के एक सप्ताह में 18 मौतें हुईं।
विज्ञापन

जिले में सड़क दुर्घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। आंकड़ों पर गौर करे तो सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या चौंकाने वाली है। यह हाल तब है, जब जिले में सड़क हादसों को रोकने के लिए प्रतिवर्ष यातायात सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। जागरूकता पखवाड़ा में स्कूल, कॉलेजों में गोष्ठी, निबंध भाषण आदि प्रतियोगिताओं के जरिये बच्चों को सुरक्षित यात्रा के टिप्स दिए जाते हैं। चौराहों पर शिविर लगाकर वाहन चालकों को जागरूक किया जाता है। अधिकतर हादसों में घटना का मुख्य कारण चालकों की लापरवाही सामने आती है। एक नंवबर से 30 नवंबर तक करीब 60 सड़क हादसों में 32 लोगों की जान गई है, जबकि 45 लोग घायल हुए हैं। वहीं दिसंबर में एक सप्ताह के आंकड़ों पर नजर डालें तो 18 मौतें हुई हैं, जबकि 25 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed