फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rickshaw driver had killed by hitting his head with a brick

रिक्शा चालक ने की थी ईंट से सिर कूंचकर हत्या

Sun, 29 May 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Rickshaw driver had killed by hitting his head with a brick
शाहगंज। सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के प्रकरण में ट से हमला कर युवक की हत्या करने मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन

नगर के नोनहट्टा मोहल्ला निवासी ठेला चालक सुनील कुमार यादव (35) बीते शनिवार की देर रात डाकखाना तिराहे पर सड़क के किनारे गंभीर हालत मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची थी, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच परिवार के लोगों ने एक दुकान में लगे सीसीटीवी में खंगाला तो शनिवार की रात कैद हुई फुटेज देखकर दंग रह गए। इसमें एक रिक्शा चालक सुनील के सर पर ईंट से प्रहार कर रहा था। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर रिक्शा चालक रामचंद्र पुत्र रामदेव निवासी समैसा को उसके घर से गिरफ्तार कर किया। कड़ाई से पूछताछ पर उसने बताया कि मृतक सुनील आए दिन नशे में धुत होकर उससे झगड़ा व मारपीट करता था। इससे काफी परेशान था। शनिवार की देर रात एक बार फिर सुनील डाकखाना तिराहे पर मिला और झगड़ा करने लगा। अपने बचाव में सुनील के सिर पर्र ईंट से हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ईंट को आरोपी की निशानदेही पर बरामद करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed