फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Retired teachers and newly appointed principals were honored at the Ambedkar Jayanti celebrations

Jaunpur News: आंबेडकर जयंती समारोह में सेवानिवृत शिक्षकों एवं नवनियुक्त प्रधानाचार्यो को किया सम्मानित

Thu, 16 Apr 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Retired teachers and newly appointed principals were honored at the Ambedkar Jayanti celebrations
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) के प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के निर्देश पर प्रदेश के समस्त जनपदों में डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इसी क्रम में जिला इकाई ने बुधवार को रजा डीएम शिया इंटर कॉलेज में शिक्षा एवं समाज के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं नवनियुक्त प्रधानाचार्यों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज बहादुर यादव ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का सपना समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व पर आधारित समाज का निर्माण था। विशिष्ट अतिथि भारतीय उद्योग संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार, असि. प्रो. डॉ. करम चंद, असि. प्रो. डॉ. लाल साहब, वरिष्ठ अधिवक्ता बरसातू राम, जिलाध्यक्ष राज केसर यादव, जिला मंत्री रामसूरत वर्मा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष रितेश कुमार, अजीत कुमार, रामजीत यादव, विपिनेश श्रीवास्तव, केपी सोनकर, डॉ. चंद्रसेन आदि ने समारोह को संबोधित किया। सेवानिवृत्त शिक्षक प्यारेलाल श्रीवास्तव, गप्पू राम कनौजिया, मुरलीधर यादव सहित कई शिक्षकों श्रीमती मंजू देवी, संगीता यादव एवं प्रधानाचार्यों विजय कुमार, सुभाष कनौजिया, शिवाकांत सोनकर, जितेंद्र पाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन संविधान की प्रस्तावना की शपथ के साथ किया गया। संचालन संगठन के मीडिया प्रभारी विनय कुमार सरोज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed