फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Resolve to reach door to door to booth level before elections

चुनाव से पहले बूथ स्तर तक घर-घर पहुंचने का दिलाया संकल्प

Fri, 03 Sep 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Resolve to reach door to door to booth level before elections
जौनपुर। संगठन को सक्रिय बनाने के लिए चुनाव से पूर्व भाजपा बूथों की सक्रियता व निष्क्रियता को जांचने के लिए बूथ समितियों के सदस्यों का सत्यापन करने का निर्णय लिया है। इसके तहत 25 से 31 अगस्त तक विशेष अभियान चलाया गया। जिसका डिटेल जिला कार्यालय पर जमा कराया गया। जिला संचालन समिति की बैठक जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में सिद्दार्थ उपवन में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने विधानसभा के संचालन समितियो की वृत लिया। उन्होंने कहा कि पार्टी सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी नीति को लेकर आगे बढ़ रही है। कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव को गंभीरता से लेने की जरूरत है। विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार बनाने के लिए तैयार है। समय चुनौतीपूर्ण है आइए आज से हम लोग एक कसम खाते है कि हम लोग चुनाव में बूथ-बूथ पर जाकर बूथ को मजबूत बनाएं। क्योंकि बूथ जीतेंगे तो ही चुनाव जीतेंगे। क्षेत्रीय महामंत्री संतोष पटेल ने बताया कि कि चुनाव के दौरान कैसे मोहल्ले और गांव स्तर पर जाकर पार्टी को काम करना है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अमित श्रीवास्तव ने की। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, सरदार सिंह, अरुण राय, बालकृष्ण पांडेय, जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, पीयूष गुप्ता, सुनील तिवारी जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघानिया, संतोष सिंह, किरण श्रीवास्तव, राकेश वर्मा, जिला मंत्री रविन्द्र सिंह राजू दादा, अभय राय, पंकज मिश्र, धनन्जय सिंह, भूपेंद्र सिंह मीडिया प्रभारी आमोद सिंह, विपिन द्विवेदी, प्रमोद प्रजापति, राजकुमार जायसवाल, मनीष त्रिपाठी, अमित श्रीवास्तव, विकास शर्मा, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed