फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Resignation of 203 coordinators against Prerna App

प्रेरणा ऐप के विरोध में 203 समन्वयकों का इस्तीफा

Sun, 01 Sep 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Resignation of 203 coordinators against Prerna App
14- जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय पर प्रेरणा एप के विरोध प्रदर्शन के बाद सामहिक रूप से न्याय पंचायत सम - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। शिक्षक दिवस पर प्रेरणा ऐप के शुभारंभ के लिए शुक्रवार को बीएसए कार्यालय पर आयोजित प्रशिक्षण का न्याय पंचायत समन्यवयकों ने बहिष्कार कर दिया। 203 न्याय पंचायत समन्वयकों ने पद से इस्तीफा बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा है।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में दिन में दस बजे बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर भारी संख्या में शिक्षक पहुंचे थे। शिक्षकों ने प्रशिक्षण न लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रशिक्षण का विरोध किया। शिक्षकों का कहना था कि हम पहले शिक्षक है फिर न्याय पंचायत समन्वयक। हालांकि शुरुआत में कुछ शिक्षक प्रशिक्षण कक्ष में जाकर बैठ गए, लेकिन कुछ देर बाद ही अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं के पहुंचने पर हुई मंत्रणा के बाद सभी ने प्रशिक्षण लेने से इंकार कर दिया। उधर अधिकारियों ने प्रशिक्षण के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन एकजुट होकर शिक्षक प्रशिक्षण से बाहर आकर ऐप पर विरोध जताने लगे और उन्होंने अपनी मांगें उठानी शुरू कर दीं। शिक्षकों ने बीएसए को ज्ञापन देकर ऐप के जरिये मॉनिटरिंग की व्यवस्था को शिक्षकों का अपमान बताया। इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। कहा कि प्रदेश सरकार जिस तरह से हम सभी को बिना विश्वास में लिए मनमाने तरीके से हम लोगों पर आन लाइन उपस्थिति को थोप रही है वह ठीक नहीं है। इस मौके पर अर्चना सिंह, अश्विनी सिंह, संजय सिंह, राजेश, मनोज यादव, सतीश सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed