फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Remind yield a fair price to farmers

किसानों को उपज का उचित मूल्य दिलाएं

Sun, 14 Jun 2015 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Sun, 14 Jun 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
Remind yield a fair price to farmers
स्वराज अभियान के जिला संयोजक शरदेन्दु चतुर्वेदी की अध्यक्षता में जय किसान आंदोलन का शुभारंभ हुआ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और बाबा साहेब डा. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर कृषि वैज्ञानिक डा. रघुवंश मणि पांडेय, भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष राजनाथ यादव ने माल्यार्पण कर  किया।
विज्ञापन


 किसान संसद में मुख्य अतिथि  डा. रघुवंश मणि पांडेय ने कहा कि किसानों को एक सूत्र में बांधकर गांव-गांव जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। बापू के ग्राम स्वराज की परिकल्पना को साकार किया जाएगा। जैविक खेती पर बल देते हुए कहा कि उत्पादन को बढ़ाने के साथ किसानों को उचित मूल्य दिलाने की मांग की। कहा कि भूमि
विज्ञापन


अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में क्रान्ति दिवस पर 9 अगस्त को दिल्ली पहुंचकर संसद भवन का घेराव करने में सहभागिता पर बल दिया। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा श्रीमती किरन तिवारी ने कहा कि किसान यूनियन को मजबूत किए बिना हम अपना हक नहीं प्राप्त कर सकते। पुरूषों के साथ खेती के काम में महिलाओं का बराबर का योगदान होता
विज्ञापन
विज्ञापन


 है।  भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष राजनाथ यादव ने कहा कि धरती पुत्र किसान अपनी मॉ को अपने से अलग नहीं होने देगा। मरते दम तक भूमि अधिग्रहण अध्यादेश का विरोध करेंगे। राष्ट्रीय संयोजक प्रो. आनन्द कुमार, योगेन्द्र यादव एवं प्रशान्त भूषण जी बधाई के पात्र हैं। स्वराज अभियान के जिला संयोजक शरदेन्दु चतुर्वेदी ने जनपद के


 किसानोें से जय किसान आन्दोलन को बढ़ाने में सहयोग की अपील की। इस अवसर पर राजबली यादव, आरपी सिंह, प्रेमलाल शर्मा, विनित चौबे, प्रेम प्रकाश, आलोक गुप्ता, गौरव सिंह, डा. यशवन्त गुप्ता, राजकुमार मिश्रा, शिवप्रताप सिंह, पारसनाथ निषाद, शैलेश वर्मा, धर्मनारायण उपाध्याय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed