फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Remembering the martyrs by candle march on Rezangala Shaurya Diwas

रेजांगला शौर्य दिवस पर कैंडल मार्च कर शहीदों को याद किया

Thu, 18 Nov 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Remembering the martyrs by candle march on Rezangala Shaurya Diwas
रेजांगला शौर्य दिवस पर शहीद जवानों की याद में बृहस्पतिवार को सिरकोनी बाजार में कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय के नेतृत्व में युवाओं के साथ सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे छात्र शामिल हुए।
विज्ञापन

सिरकोनी यूनियन बैंक के सामने से कैंडल मार्च शुरू हुआ और स्टेशन रोड और चौराहे होते हुए मार्केट में समापन हुआ। जहां मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कैंडल मार्च से पूर्व शहीद सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जगदीश नारायण राय ने बताया कि भारत-चीन की सीमा पर स्थित रेजांगला में मेजर शैतान सिंह भाटी के नेतृत्व में मात्र 120 वीर अहीर जवानों ने चीन के हजारों सैनिकों से लोहा लिया था। उस लड़ाई में 114 जवान शहीद हो गए थे, लेकिन हजारों चीनी सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया था। उन्हीं वीरों की याद में जनपद के पूर्व सैनिकों द्वारा रेजांगला शहीद दिवस मनाया जाता है। कैंडल मार्च में हरिराम यादव, अनिल प्रधान, अंद्रेश यादव, अजय यादव, करिया यादव, रविन्द्र यादव, आशीष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed