फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Recommendation from the government for suspension of accountant

लेखाकार के निलंबन की शासन से संस्तुति

Wed, 15 Jun 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Recommendation from the government for suspension of accountant
जौनपुर। महराजगंज ब्लाक में तैनात लेखाकार शैलेंद्र श्रीवास्तव का घूस लेने के वायरल वीडियो को उच्चाधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। लेखाकार के निलंबन की संस्तुति शासन से की गई है।
विज्ञापन

शैलेंद्र इसके पहले जिला मुख्यालय पर लेखाकार थे। इनका नवंबर में स्थानांतरण महराजगंज ब्लाक में किया गया था। कुछ दिनों से इनका एक प्रधान से घूस लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी सीलम साईं तेजा ने लेखाकार को तत्काल प्रभाव से जिला मुख्यालय संबद्ध करने के साथ ही निलंबन की संस्तुति निदेशक आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय लखनऊ किया है। हालांकि यह वीडियो काफी पुराना बताया जा रहा है। इसे लेकर प्रधान की ओर से दलील दी गई है कि वह उधार लिया हुआ पैसा लौटा रहा था। जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गंभीर लग रहा है। फिलहाल लेखाकार से सारे अधिकार लेते हुए जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। शासन की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed