फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Reasoning questions bothered the examinees

रिजनिंग के सवालों ने परीक्षार्थियों को किया परेशान

Fri, 06 Aug 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Reasoning questions bothered the examinees
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के दूसरे पेपर में आए रिजनिंग के सवालों ने परीक्षार्थियों को खूब छकाया। रिजनिंग और गणित के सवालों के जाल में तीन घंटे तक छात्र-छात्राएं उलझे रहे। उसके बाद भी परीक्षार्थी सभी सवालों का जवाब नहीं दे पाए। निगेटिव मार्किंग होने के चलते भी नंबर कटने के डर बचते रहे। पहली पाली में जो परीक्षा दो से ढाई घंटे में ही पेपर पूरा कर लिए थे। दूसरे पेपर में उन्हें उतना ही जूझना पड़ा।
विज्ञापन

बीएड की परीक्षा शामिल प्रिया यादव ने बताया कि रिजनिंग के सवाल का जवाब देना काफी कठिन था। समझ में नहीं आ रहा था कि सवाल को कैसे पूरा किया जाए। शांतनु कुमार ने कहा कि बीएड प्रवेश परीक्षा मेें निगेटिव मार्किंग होने के कारण सवाल जवाब देने में काफी सावधानी बरतनी पडी रही थी। क्योंकि तीन सवाल का लगातार गलत जवाब देने पर सही सवाल का भी नंबर कट जाता है। खुशबू दूबे ने बताया कि पहले पेपर तो ठीक था। लेकिन दूसरे पाली में जो पेपर मिला था वह काफी कठिन था। पूरा समय बीत गया उसके बाद भी सवाल पूरा नहीं पाया। मनीष कुमार ने कहा कि दूसरा पेपर काफी कठिन था।
विज्ञापन

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा शुक्रवार को दो पालियों में सुबह 9 से 12 और दूसरी पाली में दो से पांच बजे तक संपन्न हुई। परीक्षा के लिए जिले में 67 केंद्र बनाए गए थे। 28 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए। दूसरी पाली में पांच बजे परीक्षा छूटते ही पूरा शहर जाम हो गया। जाम की हालत यह रही की गलियों से निकला मुश्किल हो रहा था। रात सात बजे के बाद तक पूरा शहर जाम रहा। परीक्षार्थियों के निकलने के बाद भी काफी देर तक जाम लगा रहा। परीक्षा छूटने के बाद परीक्षार्थी और उनके अभिभावकों को भागने की चिंता लगी थी। पांच बजे जैसी ही परीक्षार्थी सडक पर निकले पूरा शहर थम गया। जेसीज चौराहा, ओलंदगंज, कोतवाली, रोडवेज, लाइन बाजार, चहारसू चौराहा के पास जाम जैसी स्थिति हो गई। परीक्षार्थी जब परीक्षा केंद्र से बाहर निकले तो हर तरफ जाम दिखा। वाहन तो दूर की बात पैदल चलना दूभर हो रहा था। भीड़ के चलते ट्रैफिक पुलिस को यातायात व्यवस्था बहाल करने में काफी मशक्कत करनी पडी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed