फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Raw house collapsed due to rain, death of couple including daughter

बारिश से ढहा कच्चा मकान, बेटी सहित दंपती की मौत

Thu, 16 Sep 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Raw house collapsed due to rain, death of couple including daughter
बारिश के चलते सरायखानी गांव में बृहस्पतिवार को सुबह करीब चार बजे एक कच्चा मकान ढह गया। इसके मलबे में एक ही परिवार के पांच लोग दब गए। मलबे में दबकर बेटी सहित दंपती की मौत हो गई, जबकि अन्य दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

उदय राज जायसवाल के बेटे भरत लाल जायसवाल (38) अपने परिवार के सदस्यों के साथ बुधवार की रात सो रहे थे। बृहस्पतिवार को सुबह करीब चार बजे अचानक उनके कच्चे मकान की दीवार ढह गई। जिसके मलबे में परिवार के पांच सदस्य दब गए। इनमें भरत लाल (38), उनकी पत्नी गुलाबो देवी (34) और बेटी साक्षी (10), भाभी रेखा देवी (45) और भांजी काजल (12) शामिल थीं। आसपास के लोगों ने सभी को मलबे से बाहर निकाला। आनन-फानन में एबुंलेंस से लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले गए। जहां चिकित्सकों ने भरत लाल, गुलाबो देवी और साक्षी को मृत घोषित कर दिया। घायल रेखा और काजल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एडीएम राम प्रकाश, एसडीएम मछलीशहर राजेश कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन

................
छप्पर पर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबकर महिला की मौत
बरईपार। सिकरारा थाना क्षेत्र के सकल देल्हा गांव के यादव बस्ती में बुधवार की रात करीब एक बजे कच्चे मकान की दीवार बगल रखे छप्पर पर गिर गई। जिससे छप्पर में सो रहीं उर्मिला देवी (47) मलबे में दब गईं। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें बाहर निकाला और बरईपार बाजार स्थित एक चिकित्सक के यहां ले गए। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed