फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ramadan moon pane showing today

फलक पर दिखा चांद रमजान आज से 

Tue, 07 Jun 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 07 Jun 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Ramadan moon pane showing today
अटाला मस्जिद में रमजान का चांद देखते लोग। 
 इबादतों का महीना रमजान  शुरू हो गया। पहला रोजा मंगलवार को होगा। सोमवार को चांद दिखते ही अकीदत के साथ लोगों ने अल्लाह की इबादत शुरू कर दी। बाजारों में चहल पहल बढ़ गई है। शिया धर्मगुरु मौलाना सफदर हुसैन जैदी ने बताया कि चांद दिख्‍ा गया है।
विज्ञापन


साथ ही शाही ईदगाह के पेश इमाम जफर अहमद सिद्दिकी ने कहा कि चांद हो गया है। सुबह सहरी से लेकर सूर्यास्त तक कुछ खाने-पीने, बुराई से परहेज और अल्लाह की इबादत का नाम रोजा है। सोमवार की शाम फलक पर चांद नमूदार होते ही नमाजियों के चेहरे पर खुशी देखी गई।
विज्ञापन


माहे रमजान का चांद दिखते ही मस्जिदों में तरावीह शुरू हो गई। गुरैनी मदरस, मछली शहर, मडियाहूं, रन्नो, खेतासराय, शाहगंज, केराकत, बदलापुर आदि इलाकों की मस्जिद और मदरसों से भी रमजान शुरू होने का ऐलान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजा शुरू होने के साथ ही मस्जिदों की रौनक बढ़ गई। मस्जिदों की साफ-सफाई और रंगरोगन का काम पहले ही कर लिया गया है। तरावीह पढ़कर रोजेदारों ने अल्लाह से अमन की दुआ की। पुरुषों ने मस्जिदों में तो महिलाओं ने घर में नमाज पढ़ी।


शिया और सुन्नी के पेश इमाम ने बताया कि रमजान का चांद दिखने के बाद मंगलवार से रोजा रखने का ऐलान कर दिया गया है। रमजान के चांद को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्सुकता देखी गई। पहले से ही लोगों को इस बात का पूरा भरोसा था कि आज रमजान का चांद जरूर होगा। चांद होते ही बाजार में चहल पहल बढ़ गई। खजूर, मेवा, सेवईं, दूधफेनी, बिस्किट, पापड़ आदि की खरीदारी तेज हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed