{"_id":"6a4c08a49052a4c6010de961","slug":"ram-mandir-donation-theft-congress-attacks-bjp-over-ayodhya-donation-theft-ajay-rai-says-this-is-the-bjp-doing-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अयोध्या चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, अजय राय बोले-यह भाजपा की देन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अयोध्या चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, अजय राय बोले-यह भाजपा की देन
Tue, 07 Jul 2026 01:27 AM IST
Digvijay Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, जफराबाद (जौनपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जफराबाद (जौनपुर)
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:27 AM IST
सार
श्रीराम मंदिर में चंदा चोरी हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ है। यह भाजपा की देन है। यह कहना है कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का। प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को जौनपुर आए थे। उन्होंने चार वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मुलाकात भी की।
विज्ञापन
अजय राय।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीराम मंदिर में चंदा चोरी हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ है। यह भाजपा की देन है। यह कहना है कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का। प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को जौनपुर आए थे। उन्होंने चार वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मुलाकात भी की। बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। प्रदेश अध्यक्ष ने परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने पत्रकारों से बात की और कहा कि भाजपाइयों ने भगवान श्रीराम को भी नहीं छोड़ा है। चंदा चोरी ने आस्थावानों को झकझोर कर रख दिया। इसके लिए जिम्मेदार चंपत राय, नृपेंद्र मिश्र, अनिल मिश्र, गोपाल राव को बचाने के लिए आरएसएस के बड़े पदाधिकारी आगे आ गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि खराब हुई है। अपराधी भी पुलिस से नहीं डरते हैं। बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। राय ने कहा 2027 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। 2029 में राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन