फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rajamani became the president of Kerakat tehsil bar

राजमणि बने केराकत तहसील बार के अध्यक्ष

Tue, 19 Jan 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Rajamani became the president of Kerakat tehsil bar
केराकत तहसील में अधिवक्ता संघ के चुनाव में विजयी पदाधिकारी। - फोटो : JAUNPUR
केराकत। तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव मंगलवार को गहमागहमी के बीच हुआ। पिछले दिनों दो गुटों के बीच विवाद के चलते कड़ी सुरक्षा रही। दोपहर तक मतदान के बाद हुई मतगणना में राजमणि यादव अध्यक्ष निर्वाचित हुए। मुकेश शुक्ल को महामंत्री और अशोक कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए। परिणाम की घोषणा के बाद विजेताओं को फूल-मालाएं पहनाकर समर्थकों ने खुशी मनाई।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी पुनीत श्रीवास्तव, जितेंद्र यादव, शंभू दयाल, सतीश सिंह, अशोक यादव, सुरेश कुमार की देखरेख में मतदान प्रक्रिया आरंभ हुई। कुल 136 मतदाताओं में से 135 ने मतदान में हिस्सा लिया। अध्यक्ष पद पर राजमणि यादव 85 मत पाकर निर्वाचित हुए। उनके प्रतिद्वंद्वी रामनवल सिंह 48 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। दो मत निरस्त कर दिए गए। महामंत्री पद के लिए मुकेश कुमार शुक्ल ने 68 मत पाकर राजनारायन (63) को पांच मतों के अंदर से हराया। तीसरे उम्मीदवार राजवंत को महज 4 मत से संतोष करना पड़ा। कोषाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार 79 मत पाकर निर्वाचित घोषित हुए। रविनाथ मिश्र को 55 मत मिला। एक मत निरस्त कर दिया गया। मीडिया प्रभारी पद पर अनिल कुमार 80 मत पाकर विजेता रहे। उनके प्रतिद्वंद्वी आनंद कुमार श्रीवास्तव को 54 मत मिले। एक मत निरस्त कर दिया गया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed