फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Raj Kesar became the District President and Ram Surat was elected District Minister.

Jaunpur News: राज केसर जिलाध्यक्ष बने और राम सूरत चुने गए जिलामंत्री

Mon, 13 Jan 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Raj Kesar became the District President and Ram Surat was elected District Minister.
माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन गुट) का अधिवेशन और शिक्षा उन्नयन संगोष्ठी रविवार को हिंदी भवन में हुई। अधिवेशन की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने की। संगोष्ठी में राज केसर यादव दूसरी बार जिलाध्यक्ष चुने गए और राम सूरत जिलमंत्री चुने ।
विज्ञापन

अवकाश ग्रहण करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। चुनाव अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, पर्यवेक्षक बिजनौर के डाॅ. शिव प्रसाद लाल की देख रेख में संपन्न हुआ। अधिवेशन में राज केसर यादव दूसरी बार जिलाध्यक्ष चुने गए। राम सूरत वर्मा जिलामंत्री, रामनारायण बिंद जिला कोषाध्यक्ष, डॉ. नागेंद्र प्रसाद यादव जिला संगठन मंत्री, विजय प्रकाश गौतम संयुक्त मंत्री, डाॅ. चंद्रसेन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हौसिला प्रसाद पाल व डा. जीएन सिंह शाक्य उपाध्यक्ष और अर्चना आर्य को महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने गुरुकुल की परंपरा के अनुरूप श्रेष्ठता का वातावरण सृजित करने पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि उप शिक्षा निदेशक चंद्रजीत यादव ने कहा कि जिस देश में गुरुजनों का सम्मान सर्वोपरि होता है उसे राष्ट्र को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार यादव ने सभी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगोष्ठी में कमल नयन, डॉ. विश्वनाथ यादव, बांकेलाल प्रजापति, प्रधानाचार्य शिव लाल, अर्चना आर्य ने विचार व्यक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष राज केसर यादव ने अतिथियों अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed