फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Raj College enrollment by 19 candidates

राज कालेज में 19 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Mon, 21 Dec 2015 12:41 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Mon, 21 Dec 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
Raj College enrollment by 19 candidates
राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए रविवार को नामांकन पत्र दाखिल किए गए। अध्यक्ष समेत अन्य पदों के  लिए कुल 19 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। नामांकन को देखते हुए कालेज परिसर छावनी में तब्दील रहा।
विज्ञापन


सुरक्षा को देखते हुए कालेज परिसर को सील कर दिया गया था। प्रत्याशी और प्रस्तावकों को ही कालेज में दाखिल होने की अनुमति दी गई। सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक नामांकन हुआ। अध्यक्ष पद के लिए राजेश कुमार मौर्य, पवन कुमार
विज्ञापन


 प्रजापति, महेश यादव, प्रभाकर निषाद, रमन यादव, प्रवीण कुमार  और संदीप कुमार मिश्र ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष पद के लिए बृजेश कुमार यादव, शनि मौर्य, आर्यन प्रजापति, महामंत्री पद के लिए विशाल कुमार मौर्य, रमेश कुमार मौर्य,
विज्ञापन
विज्ञापन


 अजीत कुमार यादव ने पर्चा दाखिल किया। पुस्तकालय मंत्री के लिए विपिन कुमार मौर्य, शुभम सेठ ने नामांकन किया। कला संकाय प्रतिनिधि पद के लिए सुमंत मौर्य, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए कुलदीप यादव, हरिश्चंद तिवारी ने पर्चा

दाखिल किया। शिक्षा संकाय प्रतिनिधि के लिए अनिल सोनकर ने पर्चा दाखिल किया। प्राचार्य डा. एसपी ओझा ने कहा कि चुनाव में लिंग दोह कमेटी की सिफारिश का पूरी तरह से अनुपालन कराया जाएगा। यदि कोई भी प्रत्याशी चुनाव आचार

संहिता का उल्लंघन करते मिलता है तो उसे चुनाव लड़ने से रोक दिया जाएगा। 21 को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 22 को 11 बजे से एक बजे के बीच प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे। इसी दिन सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 26 दिसंबर

को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। डा. मायानंद उपाध्याय चुनाव अधिकारी बनाए गए हैं। इस मौके पर डा. विष्णुचंद्र त्रिपाठी, डा. आरके अस्थाना, डा. आरपी ओझा, डा. जेपी शुक्ल, डा. अवधेश कु मार द्विेवेदी, डा.ज्योत्सना, डा.


 सुधा सिंह, डा. माया सिंह, डा. विजय प्रताप तिवारी, डा. अभय प्रताप सिंह, डा. आशा राम यादव, डा. मनोज वत्स, डा. सुधाकर शुक्ला, डा. जीके द्विवेदी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed