{"_id":"68caca3ed9d77052470a4e05","slug":"railway-employee-arrested-for-allegedly-raping-minor-girl-in-jaunpur-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी रेलकर्मी गिरफ्तार, गर्भवती होने पर पीड़िता ने घरवालों को दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी रेलकर्मी गिरफ्तार, गर्भवती होने पर पीड़िता ने घरवालों को दी जानकारी
Wed, 17 Sep 2025 08:22 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 17 Sep 2025 08:22 PM IST
सार
Jaunpur News: जौनपुर जिले की पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में रेलकर्मी को गिरफ्तार किया। गर्भवती होने पर पीड़िता ने परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में रेलकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी किशोरी के गांव का ही रहने वाला है। आरोप है कि आरोपी ने किशोरी को जान से मारने और बदनाम करने की धमकी देकर चुप करा दिया था। पांच माह बाद पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी हुई तब परिवार के लोगों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक रेलवे में शाहगंज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। आरोप है कि उसी गांव की एक 13 वर्षीय किशोरी पांच महीने पहले खेत में काम करने गई थी, उस दौरान आरोपी ने खेत में ही किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी से बताने पर जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी। लोकलाज और डर से पीड़िता ने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: निवेश के नाम पर धोखाधड़ी, आठ नामजद समेत नौ के खिलाफ केस दर्ज; पढ़ें- पूरा मामला
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक अचानक पीड़िता के पेट में मंगलवार को दर्द हुआ। इसके बाद परिजन उसे लेकर अस्पताल जांच कराने पहुंचे तो डॉक्टर ने गर्भवती होने की जानकारी। इसके बाद परिवार के लोगों ने किशोरी से पूछताछ की तो उसने रोते हुए घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता को लेकर परिवार के लोग सीधे कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। साथ ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी रेलवे में कर्मचारी है।