फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Railway demolished the encroachment in the presence of the police

पुलिस की मौजूदगी मे रेलवे ने अतिक्रमण ढहाया

Thu, 17 Nov 2022 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Railway demolished the encroachment in the presence of the police
मीरगंज क्षेत्र के जंघई में अतिक्रमण को हटाता जेसीबी। संवाद - फोटो : JAUNPUR
मीरगंज। जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक (51 बी) पर बुधवार को अतिक्रमण को हटाया गया। महिलाओं के विरोध के बावजूद दस्ता नहीं रुका और नौ मकान ध्वस्त करा दिए गए। दो मंजिला मकान भी अतिक्रमण की जद में थे, जिन्हें गिरा दिया गया।
विज्ञापन

वाराणसी-प्रतापगढ़ रेल प्रखंड पर स्थित जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सुंदरीकरण का काम चल रहा है। मछलीशहर-जंघई मार्ग पर स्थित स्टेशन के पूर्वी रेलवे फाटक 51 बी के पास रेलवे रास्ता डायवर्ट कर रहा है। इस दौरान रेलवे की भूमि पर बने मकानों को गिराने के लिए रेलवे ने पहले ही नोटिस दिया था। भारतीय किसान यूनियन ने विरोध में धरना प्रदर्शन किया था। रेलवे पर आरोप लगाया गया था कि रेलवे किसानों की भूमि को अपना बता रही है। इसी विरोध को देखते हुए रेलवे ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अतिक्रमण ढहाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन

मीरगंज थानाध्यक्ष मय फोर्स, जीआरपी, आरपीएफ व पीएससी की मौजूदगी में मकानों को जेसीबी से ढहाना शुरू किया। महिलाओं ने विरोध करना शुरू कर दिया। कुछ देर के लिए काम बंद हो गया। इस बीच तहसीलदार मछलीशहर सुदर्शन राम से लोग दो दिन की मोहलत मांगते रहे पर प्रसाशन ने एक नहीं सुनी। मकानों को ध्वस्त करा दिया। राकेश गौड, महेश गौड, रमेश गौड, उमेश गौड, कन्हैया गौड, अवधेश गौड, पन्ना लाल गौड, सुरेन्द्र यादव, सेवक यादव के मकान जमींदोज कर दिए गए। लोगों का आरोप है की रेलवे मनमाने तरीके से निशान लगाकर मकान गिरवा रहा है।

जंघई में अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान हाथ जोड़कर गुहार लगाती महिला। संवाद

जंघई में अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान हाथ जोड़कर गुहार लगाती महिला। संवाद- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed