फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Railway administration is preparing for Kumbh Mela

कुंभ मेले की तैयारी में जुटा है रेलवे प्रशासन

Thu, 10 May 2018 11:53 PM IST
jaunpur
jaunpur Updated Thu, 10 May 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
Railway administration is preparing for Kumbh Mela
हेमंत तिवारी को स्मृति चिंह भेंटकर सम्मानित करते केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा।
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि रेलवे प्रशासन कुंभ मेले की तैयारी में जुटा है। यात्रियों को प्राथमिकता के आधार पर सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। गुरुवार को एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जौनपुर पहुंचे रेल राज्य मंत्री ने कहा कि कुंभ मेले की तैयारी लिए दो हजार करोड़ की परियोजनाएं चल रही हैं।
विज्ञापन

 राज्य सरकार भी मेले के मद्देनजर रेलवे को पूरी मदद कर रही है। इलाहाबाद-लखनऊ के बीच हाई स्पीड इंटरसिटी ट्रेन चलाई जाएगी। 2014 के पूर्व 46-47 हजार करोड़ का निवेश होता था। चालू वित्तीय वर्ष में रेलवे ने 1.48 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है। इससे पहले प्रदेश में रेलवे के लिए 1160 करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत हुई थीं। इस वर्ष 7688 करोड़ की परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं। जफराबाद स्टेशन के पास 86 करोड़ की लागत से बनने वाले दो किमी टर्निंग रेल लाइन बनाने के बाद सुहेलदेव एक्सप्रेस को यहां इंजन नहीं बदलना पड़ेगा। बल्कि ट्रेन सीधे सिटी स्टेशन चली जाएगी। जंक्शन पर गाड़ियों की धुलाई के लिए पिट रेल लाइन बनेगी, ताकि यहां से बनकर गाड़ियां चलाई जा सकें। मिर्जापुर मार्ग पर बन रहा ओवरब्रिज आगामी 30 नवंबर तक चालू हो जाएगा। इसके पूर्व एक अखबार की प्रथम वर्षगांठ पर बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि नारद मुनि और महाभारत के संजय जैसे महान पत्रकारों से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन

 आजादी के दौर की पत्रकारिता से कठिन आपातकाल के समय की पत्रकारिता थी। इसके पूर्व उन्होंने समाचार पत्र के दूसरे वर्ष के प्रथम अंक का विमोचन किया। वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह, सांसद केपी सिंह, विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह, विधायक रमेश चन्द्र मिश्र, एमएलसी विद्यासागर सोनकर, उत्तर प्रदेश राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए हेमंत तिवारी, शेषनारायण सिंह ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपा शंकर सिंह और संचालन प्रो. आरएन त्रिपाठी ने किया। आयोजक संपादक ओम प्रकाश सिंह ने स्वागत किया। मनोज सिन्हा ने पत्रकार शेष नारायण सिंह, हेमंत तिवारी, दिनेश पाठक और अनुराग तिवारी को स्मृति चिन्ह व शाल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed