{"_id":"5e6bcf168ebc3ea7b5277cb6","slug":"rail-route-from-zafarabad-to-barabanki-will-be-doubled-jaunpur-news-vns5156499162","type":"story","status":"publish","title_hn":"जफराबाद से बाराबंकी तक रेल मार्ग का होगा दोहरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर जंक्शन स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान कार्यालय में अभिलेखों का अवलोकन करते डीआरएम।
- फोटो : JAUNPUR
Link Copied
जौनपुर/ शाहगंज। उत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक संतोष त्रिपाठी ने शुक्रवार की शाम भंडारी रेलवे स्टेशन की जांच के दौरान महिला व पुरुष यात्री प्रतिक्षालय में गंदगी मिलने पर फटकार लगाई। 29 मिनट में डीआरएम ने आरक्षण केंद्र, स्टेशन अधीक्षक कार्यालय सहित स्टेशन के मेन गेट से बाहर का हिस्सा देखा। उन्होंने कहा कि जफराबाद से बाराबंकी तक 600 करोड़ की लागत से दोहरीकरण का कार्य किया जाना है। शाहगंज रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक संतोष त्रिपाठी का सैलून शाम छह बजकर 40 मिनट पर भंडारी रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर एक पर पहुंचा। इसके बाद वे सीधे आरक्षण केंद्र की जांच की। जैसे ही वे बाहर निकले तभी रेलवे कर्मचारियों ने कोरोना से बचाव के लिए समान व दवा आदि उपलब्ध कराने की मांग की। इसके बाद उन्होंने स्टेशन अधीक्षक को जिला अस्पताल के सीएमएस से मिलकर कोरोना से बचाव के सामान व दवा कर्मचारियों को वितरित करने का निर्देश दिया। इसके बाद यात्री प्रतिक्षालय की जांच की, जहां गंदगी देख नाराजगी जताई। इसके पहले उन्होंने शाहगंज स्टेशन का निरीक्षण किया। वहां भी सफाई का निर्देश दिया। उन्होंने बिलवाई रेलवे स्टेशन व खेतासराय रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया। एडीआरएम बीके पांडेय, इंजीनियर सुधीर सिंह साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।