{"_id":"61589f8b8ebc3e61f44c81c1","slug":"rabi-crops-will-be-cultivated-in-230-269-hectares-in-the-district-jaunpur-news-vns6150412174","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 230.269 हेक्टेयर में होगी रबी की फसलों की खेती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 230.269 हेक्टेयर में होगी रबी की फसलों की खेती
विज्ञापन
किसानों को रबी की खेती करने में दिक्कत न हो, इसके लिए कृषि विभाग तैयारी में जुट गया है। शासन ने जिले में रबी की खेती के लिए फसलवार लक्ष्य तय कर दिया है। इसके तहत गेहूं, जौ, मक्का, चना, मटर, मसूर, तोरिया, सरसों व अलसी आदि की जिले में 230.269 हेक्टेयर में खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शासन स्तर से लक्ष्य निर्धारित होते ही कृषि विभाग खेती कराने की तैयारी में जुट गया है।
जिले में आठ लाख 16 हजार किसान हैं। इन किसानों की ओर से खरीफ की फसलों की खेती की गई थी, जो अब तैयार होने वाली है। जैसे-जैसे फसल कटती जाएगी, उसी हिसाब से खेतों में रबी की फसलों की बुआई की तैयारी में किसान जुट गए हैं। उधर, शासन स्तर से जिले में रबी की खेती के लिए फसलवार लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। इसके तहत गेहूं की खेती 210.429 हेक्टेयर में करने का लक्ष्य है। इसी क्रम में जौ की खेती 0.555 हेक्टेयर, मक्का की 0.885 हेक्टेयर, चना की खेती 4.658 हेक्टेयर में करने की तैयारी है। इसके अलावा मटर की खेती 7.058 हेक्टेयर, मसूर की खेती 0.174 हेक्टेयर, तोरिया की खेती 2.586 हेक्टेयर, सरसों की खेती 3.921 हेक्टेयर, अलसी की खेती 0.003 हेक्टेयर क्षेत्र में करने का लक्ष्य है।
उप निदेशक कृषि जय प्रकाश का कहना है कि खरीफ की फसल लगभग तैयार है। किसानों को रबी की खेती करने में दिक्कत न हो, इसके लिए शासन स्तर से रबी की फसलों की खेती कराने और बीजों के वितरण का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। लक्ष्य के अनुरूप रबी की खेती कराने व बीजों के वितरण की तैयारी की गई है।