फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rabi crops will be cultivated in 230.269 hectares in the district

जिले में 230.269 हेक्टेयर में होगी रबी की फसलों की खेती

Sat, 02 Oct 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Rabi crops will be cultivated in 230.269 hectares in the district
किसानों को रबी की खेती करने में दिक्कत न हो, इसके लिए कृषि विभाग तैयारी में जुट गया है। शासन ने जिले में रबी की खेती के लिए फसलवार लक्ष्य तय कर दिया है। इसके तहत गेहूं, जौ, मक्का, चना, मटर, मसूर, तोरिया, सरसों व अलसी आदि की जिले में 230.269 हेक्टेयर में खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शासन स्तर से लक्ष्य निर्धारित होते ही कृषि विभाग खेती कराने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

जिले में आठ लाख 16 हजार किसान हैं। इन किसानों की ओर से खरीफ की फसलों की खेती की गई थी, जो अब तैयार होने वाली है। जैसे-जैसे फसल कटती जाएगी, उसी हिसाब से खेतों में रबी की फसलों की बुआई की तैयारी में किसान जुट गए हैं। उधर, शासन स्तर से जिले में रबी की खेती के लिए फसलवार लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। इसके तहत गेहूं की खेती 210.429 हेक्टेयर में करने का लक्ष्य है। इसी क्रम में जौ की खेती 0.555 हेक्टेयर, मक्का की 0.885 हेक्टेयर, चना की खेती 4.658 हेक्टेयर में करने की तैयारी है। इसके अलावा मटर की खेती 7.058 हेक्टेयर, मसूर की खेती 0.174 हेक्टेयर, तोरिया की खेती 2.586 हेक्टेयर, सरसों की खेती 3.921 हेक्टेयर, अलसी की खेती 0.003 हेक्टेयर क्षेत्र में करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि जय प्रकाश का कहना है कि खरीफ की फसल लगभग तैयार है। किसानों को रबी की खेती करने में दिक्कत न हो, इसके लिए शासन स्तर से रबी की फसलों की खेती कराने और बीजों के वितरण का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। लक्ष्य के अनुरूप रबी की खेती कराने व बीजों के वितरण की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed