{"_id":"602b90cb8ebc3ee9490db061","slug":"purvanchal-university-convocation-saumya-got-awarded-by-atul-maheshwari-gold-medal-from-governor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल विवि दीक्षांत समारोह: अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक पाकर झूमीं सौम्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल विवि दीक्षांत समारोह: अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक पाकर झूमीं सौम्या
Tue, 16 Feb 2021 03:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 16 Feb 2021 03:00 PM IST
विज्ञापन
सौम्या को मिला अवार्ड।
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की छात्रा सौम्या तिवारी को वर्ष 2020 के लिए अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। पत्रकारिता में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के लिए उन्हें यह पदक विवि के 24वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने प्रदान किया।
विज्ञापन
सौम्या को इसके अलावा एक अन्य पदक विवि की ओर से भी मिला। पूविवि ने वर्ष 2019 में अमर उजाला समूह के नवोन्मेषक अतुल माहेश्वरी के नाम पर स्वर्ण पदक देने की शुरुआत की थी। पहला पदक आशुतोष को मिला था। इस बार सौम्या तिवारी को यह पदक प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
सौम्या मूल रूप से बलिया के नगरा की निवासी है और परिवार के साथ शहर के न्यू भगवती कॉलोनी में रहती है। उनके पिता अंजनी तिवारी पूर्वांचल विवि में ही लिपिक हैं, जबकि मां भारती तिवारी गृहिणी हैं। टीडी इंटर कॉलेज से कॉमर्स में इंटर और टीडी कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई के दौरान एक टीवी एंकर से प्रेरित होकर उनका रुझान पत्रकारिता की ओर बढ़ा।
विज्ञापन
अमर उजाला के नवोन्मेषक अतुल माहेश्वरी में नाम स्वर्ण पदक पाकर सौम्या की खुशी का ठिकाना नहीं था। उन्होंने इसका श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। कहा कि अभी वह पत्रकारिता में ही शोध कार्य करना चाहती हैं। इसके लिए तैयारियों में जुटी हैं