पूर्वांचल विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: गोल्ड मेडलिस्ट की सूची पर विवाद, सर्वोच्च अंक लाने वाली छात्रा का नहीं है नाम
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बीटेक इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में सर्वोच्च अंक पाकर भी छात्रा गोल्ड मेडल पाने वालों की सूची से बाहर हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान में बीटेक इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन में अनम खान नियमित छात्रा थी। उसने 2021 में जारी परीक्षा परिणाम में अपनी कक्षा में बतौर नियमित छात्रा के रूप में सर्वोच्च अंक प्राप्त किया है। इसके बावजूद विश्वविद्यालय की ओर से जारी गोल्ड मेडलिस्ट की सूची में उसका नाम नहीं आया।
पहली बार विश्वविद्यालय में ऐसी व्यवस्था
पहली बार विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा लेटरल (पॉलीटेक्निक डिप्लोमा) कर दूसरे वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्र को गोल्ड मेडल दिया जा रहा है। इसके पहले कभी दूसरे वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्रों को गोल्ड मेडल नहीं दिया गया है। अनम खान अपने अभिभावकों के साथ शुक्रवार को कुलपति प्रो़फेसर निर्मला एस मौर्या और परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह से मिलकर लिखित शिकायत की।
पढ़ेंः ठंड के बीच चक्रवाती तूफान जवाद का दिखेगा असर, तीन दिन बाद से बूंदाबांदी के आसार
70 विद्यार्थियों को मिलेगा गोल्ड मेडल
कुलपति ने छात्रा और उसके परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पहले जो हुआ है, वह गलत हुआ है। ऐसा कहीं नियम में नहीं है कि लेटरल डिप्लोमा कर के आए छात्र जिसने द्वितीय वर्ष में दाखिला लिया, उसे गोल्ड मेडल नहीं दिया जाएगा। क्योंकि वह भी तो डिप्लोमा करने के बाद नियमित छात्र के रूप में दाखिला लिया है।
अनम खान और उसके अभिभावकों ने भी मीडिया से राज्यपाल और मुख्यमंत्री से शिकायत किए जाने की बात कही है। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ओर से दस दिसंबर को आयोजित 25वें दीक्षांत समारोह में जारी सूची के मुताबिक 70 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिया जाएगा।
इसमें यूजी के 19 और पीजी के 51 विद्यार्थी होंगे, जबकि मीडिया सेल ने 65 विद्यार्थी हैं। इस सूची पर दो दिसंबर तक आपत्ति लेने की तिथि भी निर्धारित की गई थी, लेकिन दो को ही सूची जारी कर दी गई है, जिसे लेकर गोल्ड मेडलिस्टों की सूची पर सवालिया निशान उठ गया है।
25वें दीक्षांत समारोह की तैयारी में जुटा प्रशासन
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 25वें दीक्षांत समारोह के लिए परिसर स्थित ऑडिटोरियम को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। दीक्षांत समारोह में 500 लोगों को बैठने की व्यवस्था की जा रही है। तैयारी के समितियों का गठन कर उन्हें जिम्मेदारी सौंप दी गई है। कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य खुद तैयारियों पर नजर रखे हुए हैं।
उन्होंने दीक्षांत समारोह के लिए गठित समितियों की ओर से अब तक की गईं तैयारियों की समीक्षा की। समितियों के अध्यक्षों व सदस्यों से पूरी जानकारी ली। इस दौरान समितियों को सभी जिम्मेदारियां पूरी करने के लिए समय भी निर्धारित कर दिया गया।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 25वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि एनसीईआरटी के पूर्व निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर जे.एस. राजपूत होंगे। प्रोफेसर राजपूत को डी.एससी की मानद उपाधि प्रदान की जाएगी। इस बार 65 विद्यार्थियों को प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के हाथों गोल्ड मेडल दिया जाएगा। इस अवसर पर स्कूली बच्चों को बैग, फल और किट दिए जाएंगे।
पढ़ेंः छह को चंदौली आएंगे सीएम योगी: 19 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास, जनसभा को करेंगे संबोधित