पूर्वांचल का मौसम: ठंड के बीच चक्रवाती तूफान जवाद का दिखेगा असर, तीन दिन बाद से बूंदाबांदी के आसार
तीन दिन बाद वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों के मौसम में काफी परिवर्तन होने जा रहा है। चक्रवाती तूफान जवाद के असर से आसमान में बादल छाए मिलेंगे तो वहीं कोहरा-धुंध का भी कहर दिखेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध प्रदेश के उत्तरी भाग और उड़ीसा के दक्षिणी भाग में आने वाले चक्रवाती तूफान जवाद का असर यहां भी देखने को मिल सकता है। इस वजह से तीन दिन बाद वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही बूंदाबांदी के भी आसार हैं। इससे पहले ही मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वाराणसी के ज्यादातर इलाकों में वायु गुणवत्ता सूंचकांक (एक्यूआई) 240-250 के बीच में है, जो खराब की स्थिति में आता है।
गुरुवार को सुबह धूप भी बहुत हल्की हुई और हवा में नमी अधिक रही। इधर तापमान में भी कमी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार ठंड भी बढ़ने के आसार हैं। पिछले तीन-चार दिनों से उत्तराखंड, हिमांचल और जम्मू कश्मीर में हो रही बर्फबारी की वजह से ही उत्तर पश्चिमी हवाएं मैदानी भागों में ज्यादा असरदार साबित हो रही है।
उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से बढ़ी कंपकंपी
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि चक्रवाती तूफान पांच दिसंबर तक उड़ीसा के तट पर पहुंचेगा। इसका कुछ असर मैदानी भागों में देखने को मिल सकता है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही कुछ जगहों पर बूंदबांदी भी होने की संभावना है।
उत्तराखंड और हिमांचल में बर्फबारी, उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से गलन अधिक महसूस हो रही है। अभी चार-पांच दिन तक ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है। इस बीच तापमान में भी कमी दर्ज की गई। शुक्रवार को 26 रहा और न्यूनतम तापमान 14 की रिकॉर्ड किया गया।
एक नजर में तापमान
- 02 दिसंबर 25.6 10.5
- 01 दिसंबर 26.6 11.9
- 30 नवंबर 27.4 10.6
- 29 नवंबर 27.0 10.8
पढ़ेंः आईआईटी बीएचयू में कैंपस प्लेसमेंट: दो दिन में 190 कंपनियों ने दिए 810 जॉब ऑफर, सबसे अधिक 2.05 करोड़ का पैकेज