फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   PU: Center of Excellence to be established, 10 teachers get grant

पीयू : सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की होगी स्थापना, 10 शिक्षकों को मिला अनुदान

Wed, 25 Sep 2024 03:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
PU: Center of Excellence to be established, 10 teachers get grant
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 10 शिक्षकों प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के लिए शोध अनुदान दिया गया है। शोध योजना की अवधि तीन वर्ष होगी। सत्र 2024-25 के लिए शासन से अनुदान राशि स्वीकृत हो चुकी है, जिसके तहत प्रत्येक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के एक-एक प्रोजेक्ट फेलो को 20 हजार रुपये मासिक फेलोशिप दी जाएगी।
विज्ञापन

यह अनुदान रज्जू भैया संस्थान के निदेशक एवं भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. प्रमोद कुमार यादव, डॉ. पुनीत कुमार धवन, रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. दिनेश कुमार वर्मा, भू एवं ग्रहीय विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज अवस्थी, डॉ. शशिकांत यादव, नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. सुजीत कुमार चौरसिया, बाॅयोटेक्नोलॉजी विभाग के प्रो. रामनारायन, डॉ. मनीष कुमार गुप्ता और गणित विभाग के डॉ. सुशील कुमार शुक्ला को उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के लिए दिया गया है। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने अनुदान प्राप्त करने वाले शिक्षकों को बधाई दी। कहा कि विश्वविद्यालय को नैक ए प्लस ग्रेड मिलने के फलस्वरूप विश्वविद्यालय के शिक्षकों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न शोध परियोजनाओं के तहत कई अनुदान मिले हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि शोध के क्षेत्र में पूर्वांचल विश्वविद्यालय विश्व पटल पर पहचान बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed