फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Provide reports by monitoring the board exams online

Jaunpur News: बोर्ड परीक्षा की ऑनलाइन निगरानी कर उपलब्ध कराएं रिपोर्ट

Thu, 19 Feb 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Provide reports by monitoring the board exams online
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा को पारदर्शी और नकलविहीन कराने के लिए डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का निरीक्षण किया। इस दौरान ई-डिस्टिक सेल प्रभारी दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला को निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी की जाए। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अवगत कराएं। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए तैयारियां की गईं हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 206 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है। छह जोनल मजिस्ट्रेट, 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 206 स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त रिजर्व अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8ः30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 बजे से 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। हाईस्कूल में कुल 77,042 और इंटरमीडिएट में 77,080 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर में ई-डिस्टि्रक्ट सेल स्थापित है, जिसका फोन नंबर 0545-2318005 है। किसी भी समस्या की स्थिति में विभागीय कंट्रोल रूम नंबर 7905471191 एवं 9451962481 पर सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed