फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Protest against the murder of advocate in Shahjahanpur court

शाहजहांपुर कोर्ट में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदर्शन

Wed, 20 Oct 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Protest against the murder of advocate in Shahjahanpur court
शाहजहांपुर कोर्ट में एक अधिवक्ता की हत्या किए जाने की घटना को लेकर बुधवार को जनपद के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। घटना के विरोध में दीवानी के अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को सौंपा। अधिवक्ताओं ने अन्य जनपदों में हो रही वकीलों की हत्या पर आक्रोश जताया। एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग की। मृतक अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह व अन्य मृतक अधिवक्ताओं के परिजनों को पचास लाख आर्थिक सहायता,आश्रित को नौकरी की मांग किया।
विज्ञापन

मछलीशहर : शाहजहांपुर कोर्ट परिसर में अधिवक्ता की गोली मारकर की गई हत्या के विरोध में बार काउंसिल के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रह कर बुधवार को तहसील परिसर में नारेबाजी कर तहसीलदार सुदर्शन कुमार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में अधिवक्ताओं पर हो रहे जानलेवा हमले पर रोक लगाने की मांग की गई है। इसके अलावा अधिवक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने, लोकसभा में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट पारित करने, शाहजहांपुर एवं अन्य स्थानों पर मृत अधिवक्ताओं के आश्रितों को 50 लाख रुपये एवं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में अवनींद्र दुबे, दिनेश चंद्र सिन्हा, जगदंबा प्रसाद मिश्र, प्रेम बिहारी यादव, अशोक श्रीवास्तव, जेपी दुबे, विनय पांडेय, पवन गुप्ता, आशीष चौबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहगंज : बार काउंसिल के आह्वान पर अधिवक्ता समिति ने बुधवार को कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया। समिति के अध्यक्ष स्कंद कुमार यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश में अधिवक्ता से लेकर सामान्य नागरिक तक का जीवन सुरक्षित नहीं है। आए दिन हत्या की घटनाएं हो रही हैं। शाहजहांपुर न्यायालय में हुई अधिवक्ता की हत्या कानून व्यवस्था के लिए चिंताजनक है। इस मौके पर महामंत्री पुष्पकांत यादव, शारिक खान, रामचंद्र, राजीव सिंह, लालचंद गौतम आदि मौजूद रहे।

केराकत : अधिवक्ताओं ने तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजमणी यादव की अध्यक्षता में बैठक कर शाहजहांपुर की घटना की निंदा की। बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रह कर तहसीलदार राम सुधार को ज्ञापन दिया। बैठक में राजमणी यादव, मुकेश शुक्ल, राजेश पांडेय, महेंद्र शंकर पांडेय, विनोद यादव, रजनीकांत श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed