फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Promise fulfilled even after losing election, road is being built in jaunpur

जौनपुर: चुनाव हारने के बाद भी निभाया वादा, बनवा रहीं सड़क 

Sat, 08 May 2021 07:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 08 May 2021 07:56 PM IST
सार

अपनी भूमिधरी से दिया 200 मीटर लंबा रास्ता, अब आवागमन में होगी सहूलियत
सिकरारा ब्लाक के शेरवां गांव का मामला, प्रजापति बस्ती में पहुंच के लिए नहीं था मार्ग

विज्ञापन
Promise fulfilled even after losing election, road is being built in jaunpur
demo pic - फोटो : social media

विस्तार

जौनपुर के चुनाव में मिली हार की खीझ में कोई सड़क खोदवा दे रहा है तो कोई मतदाताओं पर भड़ास उतार रहा है। ऐसे माहौल में जौनपुर जिले के शेरवां ग्राम पंचायत की यह खबर सुकून देने वाली है। पंचायत चुनाव में हार के बाद भी प्रधान पद के प्रत्याशी अपने वादे को पूरा करने के लिए अटल हैं। वर्षों से मार्ग के लिए तरसते प्रजापति बस्ती में वह पहुंच मार्ग बनवा रही हैं। चुनाव जीतने के बाद भी प्रत्याशी अपना वादा भूल जाते हैं, तब हार के बावजूद महिला प्रत्याशी का वादा निभाने की पहल हर तरफ चर्चा में है।
विज्ञापन


अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित गांव के प्रधान पद पर निजी पशु चिकित्सक जयप्रकाश यादव की पत्नी राधिका ने दावेदारी पेश की थी। प्रचार के दौरान उन्होंने गांव की प्रजापति बस्ती के लोगों से वादा किया था कि वे चुनाव जीतें या हारें, इस बस्ती को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए सड़क जरूर बनवाएंगी। परिणाम आने पर राधिका को मायूसी मिली, लेकिन उन्हें लोगों से किया गया वादा याद रहा। नतीजे घोषित होने के तीसरे दिन ही उस बस्ती को जोड़ने के लिए सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। राधिका यादव के पति पप्पू यादव बताते हैं कि वह कुछ मतों के अंतर से चुनाव हार गईं हैं, लेकिन उन्हें अपनी बात याद है।
विज्ञापन

बस्ती के सभी लोगों का आशीर्वाद उनके साथ रहा। हार-जीत होती रहती है। बताया कि गांव में लगभग 29 साल से चकबंदी लंबित है। निकट भविष्य में भी इसका निस्तारण होता नहीं दिख रहा है। ऐसे में बस्ती तक जाने के लिए अपनी भूमिधरी जमीन से लगभग 200 मीटर सड़क बनवाने के लिए मिट्टी डालने का कार्य शुरू हो गया है। बाद में इस पर इंटर लॉकिंग भी करवाने की योजना है। 

बस्ती में रहते हैं 13 परिवार
प्रजापति बस्ती के लोक गायक संजय निर्मोही ने बताया कि गांव से गुजरने वाले पक्के लिंक रोड से उनकी बस्ती तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं है। तेरह घरों की उनकी बस्ती में करीब 150 लोग रहते हैं। बरसात में घर तक पहुंचने में बड़ी कठिनाई होती है। खेत के मेड़ से होकर जाना पड़ता है, लेकिन चुनाव हारने के बाद भी जिस तरह से राधिका यादव और पति जय प्रकाश ने हम लोगों के लिए दरियादिली दिखाई है, उसके लिए पूरी बस्ती के लोग उनके मुरीद हो गए हैं। हम सभी उनके लिए हमेशा समर्पित रहेंगे। बस्ती के संदीप, ओमप्रकाश, राजेश ने इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि अब हम लोगों के घर की बहू-बेटियां घर तक गाड़ियों से पहुंच सकेंगी। अब तक बस्ती के लोग किसी सदस्य की बीमारी आदि में सड़क तक डोली खटोली से मरीज को लाते रहे। चर्चा यह भी है कि इस सड़क को बनवाने की पहल निवर्तमान प्रधान प्रेमलता सिंह ने भी की थी, लेकिन कागजी तौर पर कोई चकरोड चिह्नित नहीं था, इसलिए काम नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed