फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   private lineman died by electrocution dead body hanging from pole in jaunpur

जौनपुर: करंट लगने से प्राइवेट लाइनमैन की मौत, पोल पर लटका शव, ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

Mon, 18 Oct 2021 08:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 18 Oct 2021 08:53 PM IST
विज्ञापन
private lineman died by electrocution dead body hanging from pole in jaunpur
करंट से लाइनमैन की मौत। - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के सिउरा गांव में करंट लगने से एक प्राइवेट लाइनमैन की मौत हो गई है। घटना से आक्रोशित लोगों ने सिकरारा थाने के बगल स्थित विद्युत उपकेंद्र के सामने जौनपुर-रायबरेली मार्ग जाम कर दिया है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


सिकरारा विद्युत उपकेंद्र पर मलसिल गांव के नन्दलाल यादव (45) था। बतौर प्राइवेट लाइन मैन काम करता था। सोमवार की शाम साढ़े छह बजे गांव मेंवह सिउरा ट्रांसफार्मर में आई खराबी ठीक करने गया था। इसी दौरान विद्युत आपूर्ति कर दी गई, जिससे वह करंट की चपेट में आने के बाद उसी पोल पर लटक गया। ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना देकर बिजली कटवाई। सूचना पाकर सिकरारा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


परिजनों ने विद्युत उपकेंद्र पर किया हंगामा
वहीं, घटना की जानकारी होने पर परिजन विद्युत उपकेंद्र के सामने पहुंचकर हंगामा करने लगे। इससे जौनपुर-रायबरेली-प्रयागराज मार्ग जाम हो गया है। वाहनों की कतार लग गई है। दूसरी ओर मौके पर सीओ सदर रणविजय सिंह भी पहुंच गए हैं। वे प्रदर्शनकारियों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed