फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Principal Secretary expressed displeasure over drinking water system in the hospital

Jaunpur News: अस्पताल में पेयजल व्यवस्था पर प्रमुख सचिव ने जताई नाराजगी

Sat, 22 Feb 2025 09:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:29 PM IST
विज्ञापन
Principal Secretary expressed displeasure over drinking water system in the hospital
जौनपुर। प्रमुख सचिव प्रशासनिक सुधार एवं लोक सेवा प्रबंधन विभाग व प्रदेश शासन के नोडल अधिकारी के रविंद्र नायक ने शनिवार को जिला अस्पताल व निर्माणाधीन जिला कारागार का निरीक्षण किया। जिला अस्पताल में पेयजल की व्यवस्था ठीक नहीं होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


उन्होंने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इमरजेंसी कक्ष में एसी बदलवाने और डिस्पोजेबल बेड शीट लगवाने के निर्देश दिए। रेडियोलाॅजी कक्ष की जानकारी ली। रोज कितने मरीजों का एक्सरे किया जाता है, इसकी जानकारी ली। एक्स-रे कराने आए पंकज और रीता देवी से इलाज के बारे में जानकारी ली। नोडल अधिकारी ने डाॅ. जितेंद्र और डाॅ. शशांक यादव से ओपीडी की जानकारी ली। टेलीमेडिसिन कक्ष में जाकर डाॅ. नवनीत यादव और डाॅ. वैदेही सोनी से पूछताछ की। एंटी रेबीज और एंटी वेनम इंजेक्शन अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। डेंगू और डायरिया के मरीजों की जानकारी ली।
विज्ञापन

रामदयालगंज के पास निर्माणाधीन नवीन कारागार के मॉडल का अवलोकन किया। कार्य मानक के अनुरूप तथा गुणवत्तापरक कराने का निर्देश दिया। निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों से श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बारे में पूछा। इसके बाद कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा पहुंचकर पॉली हाउस, हाईटेक नर्सरी, मत्स्य पालन इकाई, मधुमक्खी पालन इकाई का निरीक्षण किया। हाइब्रिड पौधे लगाने के निर्देश दिया। सादनपुर गौशाला का भी निरीक्षण किया। बीमार पशुओं की नियमित जांच कराने, नैपियर घास बोने का निर्देश दिया। गो-पूजन किया तथा गाय को गुड़ और केला भी खिलाया। इस मौके पर डीएम डॉ. दिनेश चंद्र, सीडीओ साई तेजा सीलम, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, परियोजना निदेशक एसडीएम आदि उपलब्ध रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed