फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Price hike results from the wrong policies of the government

मूल्यवृद्धि सरकार की गलत नीतियों का परिणाम

Wed, 01 Jul 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Price hike results from the wrong policies of the government
17- पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में शाहगंज तहसील में एसडीएम को पत्रक सौंपते कांग्रेस कार्य? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। पेट्रोल-डीजल की मूल्यवृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों ने बुधवार को पूरे जिले में आंदोलन किया। जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने मूल्यवृद्धि को सरकार की गलत नीतियों का परिणाम बताया। कहा कि इससे सरकार ने देश को महंगाई की आग में झोंक दिया है।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ शुक्ला के नेतृत्व में एसडीएम सदर कार्यालय पर ज्ञापन दिया गया। सौरभ शुक्ला ने कहा कि देश-प्रदेश की जनता कोरोना महामारी का दंश झेल रही है। देश की आर्थिक गतिविधियां ठप हैं। ऐसे में केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ाकर जनता का उत्पीड़न कर रही है। इस अवसर पर डॉ चित्रलेखा सिंह, डॉ राकेश उपाध्याय, सुरेंद्र वीर विक्रम बहादुर सिंह, विशाल सिंह हुकुम, गौरव सिंह सनी, राकेश सिंह डब्बू, राजन तिवारी, मनोज मिश्रा, संदीप सोनकर, नागेश द्विवेदी बंटी, राजकुमार निषाद, अशरफ अली, इश्तियाक अहमद, मोहम्मद अशरफ आदि मौजूद रहे हैं। शाहगंज: जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम को सौंपा। प्रदर्शन में पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा, विनोद त्रिपाठी, मेवालाल पुष्कर, परवेज अहमद, विश्राम राम, ओमप्रकाश तिवारी, देवेश उपाध्याय, सनेही, नीरज राय, अनिल यादव आदि शामिल रहे। केराकत: नार्मल स्कूल के मैदान से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। युवा कांग्रेस नेता सूरज सिंह के नेतृत्व में ठेले व रिक्शा पर बाइक रखकर नॉर्मल मैदान से कार्यकर्ता जुलूस लेकर निकले। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल सस्ता है, तब देश में कीमतें क्यों बढ़ाना समझ से परे है। एसडीएमचंद्रप्रकाश पाठक को दिए ज्ञापन में पेट्रोल-डीजल के बढ़े मूल्य को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन में लालता चौधरी, आजाद कुरैशी, अनिल गांगुली, धर्मराज चक्रवर्ती, सुनील मौर्या, डॉ. ताज खान, विकास तिवारी, संतोष गिरी, भैयालाल यादव, बलिराज यादव, सूबेदार आदि शामिल रहे। मड़ियाहूं: कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष तालुकदार दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नई मस्जिद से जुलूस निकाला। नगर भ्रमण करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचकर धरने में तब्दील हो गया। नायब तहसीलदार संतोष सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर आरसी पांडेय, विनय तिवारी, रामसिंह बांकुरे, अशोक साहू, इम्तियाज हाशमी, बाबा यादव, केसी प्रजापति, मदन मिश्रा, महेंद्र वेनवंशी, विजय यादव, सुभाष तिवारी आदि मौजूद रहे। बदलापुर: पांच सूत्री मांग को लेकर बुधवार को कांग्रेसियों ने एसडीएम अंजनी कुमार सिंह को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने इंदिरा चौक पर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को माल्यार्पण किया। मूल्य वृद्धि पर सरकार को कोसा। प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष कमला प्रसाद तिवारी, रामचंद्र मिश्र, महात्मा प्रसाद शुक्ल, मुंशीरजा, आजाद शुक्ल, बाबूराम यादव, इब्राहिम खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed