फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Prepare at the booth level

Jaunpur News: विधानसभा चुनाव समय से पहले होने के आसार, बूथ स्तर पर करें तैयारी

Sat, 06 Jun 2026 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Prepare at the booth level
जौनपुर। समाजवादी पार्टी जौनपुर की मासिक बैठक शनिवार को ज़िला कार्यालय सदर चुंगी अल्फस्टीनगंज में हुई। जिला महासचिव आरिफ हबीब ने सदन को एजेंडे से अवगत कराया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव समय से पहले होने के आसार हैं, इसलिए बूथ स्तर पर समय से पहले बूथ प्रभारी तैयारी पूरी कर लें। पीडीए की विचारधारा के माध्यम से पीडीए समाज को जोड़कर पीडीए सरकार बनाएंगे। बैठक को ज़िला उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल, हीरालाल विश्वकर्मा, इरशाद मंसूरी, महेंद्र यादव नेपाल,रुखसार अहमद, भूपेश पांडेय, रामकेश बिंद, डॉ वीरेंद्र यादव आदि ने संबोधित किया। इस दौरान नव मनोनीत पदाधिकारियों में मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रभूषण यादव, राष्ट्रीय सचिव चंद्रशेखर यादव, राष्ट्रीय सचिव मुलायम सिंह यादव, यूथ ब्रिगेड अजय रंजन यादव, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ धर्मेंद्र चौरसिया, कार्यवाहक नगर अध्यक्ष अशफाक मंसूरी का ज़िलाध्यक्ष ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed