फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Preparations to start classes in universities and colleges

विवि और महाविद्यालयों में कक्षाएं शुरू करने की तैयारी

Mon, 26 Oct 2020 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Preparations to start classes in universities and colleges
जौनपुर। माध्यमिक विद्यालयों में शासन से जारी गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए पठन-पाठन शुरू हो गया है। अब पूविवि और उससे जुड़े महाविद्यालयों में भी कक्षाएं शुरू करने की तैयारी चल रही है। नवंबर से पढ़ाई शुरू करने के लिए खाका तैयार हो रहा है। हालांकि अभी तक विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के लिए शासन से कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं हुआ है। फिर भी सभी कॉलेज प्रबंधन अपनी तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन

शासन की ओर से नवंबर के प्रथम सप्ताह से महाविद्यालयों में पढ़ाई शुरू कराने का संकेत मिलने के बाद सभी कक्षा संचालन के लिए रूपरेखा बनाने में जुटे हैं। वैसे अभी तक इस संबंध में न तो छात्रों को कोई सूचना दी गई और न ही अभिभावकों को ही निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

पूविवि शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह का कहना है कि महाविद्यालयों में पढ़ाई शुरू करने के लिए अभी शासन से कोई गाइडलाइन जारी हुई है। शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा पहले ही कह चुके हैं कि नवंबर से पढ़ाई शुरू करने पर विचार किया जाएगा। टीडी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सरोज सिंह ने कहा कि अगले माह से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 50 प्रतिशत छात्रों को दो सत्र में बुलाकर पढ़ाई शुरू कराई जाएगी। माध्यमिक विद्यालयों के लिए जो गाइडलाइन जारी की गई है। उसी आधार पर पढ़ाई शुरू करने की तैयारी चल रही है। राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. विष्णु चंद्र तिवारी का कहना है कि कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करते हुए कक्षा संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के आदेश के बाद हॉस्टलों की होगी सफाई
जौनपुर। पूविवि के मीडिया प्रभारी डॉ. राजकुमार ने कहा कि शासन का आदेश मिलने के बाद हॉस्टलों को खोलकर सफाई कराई कराई जाएगी। सफाई और सैनिटाइजेशन कराने के बाद ही छात्रों को रहने की अनुमति दी जाएगी। कोविड़-19 अस्पताल में मरीज रखे गए थे। वह भी बंद चल रहा है। उसका सैनिटाइनजेशन कराया जाएगा। अभी कोई तैयारी नहीं है। शासन के निर्देश का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed