फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Preparations for the 30th convocation ceremony at Purvanchal University, scheduled for July 27, are in the final stages.

Jaunpur News: पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 27 जुलाई को होने वाले 30वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में

Sat, 25 Jul 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the 30th convocation ceremony at Purvanchal University, scheduled for July 27, are in the final stages.
30वें दीक्षांत समारोह से पहले मेजर ध्यानचंद क्रीड़ा संकुल के सामने बिछाई जा रही मैक्सिकन घासस
मल्हनी। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 27 जुलाई को होने वाले 30वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। समारोह में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कोलकाता की मैक्सिकन घास से क्रीड़ा संकुल निखरा रहा है। 15 हजार वर्ग फीट में घास बिछाई गई। शुक्रवार को छात्रावास परिसर में 50 से अधिक उन्नत प्रजातियों के फलदार पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

इसके पहले कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने समितियों के संयोजकों के साथ बैठक कर तैयारी की समीक्षा की। सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। आयोजन को व्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने 50 से अधिक समितियों का गठन कर जिम्मेदारी सौंपी है। विश्वविद्यालय परिसर के सुंदरीकरण पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। मेजर ध्यानचंद क्रीड़ा संकुल के सामने करीब 15 हजार वर्गफीट क्षेत्र में कोलकाता से मंगाई गई उच्च गुणवत्ता वाली मैक्सिकन घास बिछाई गई है। घास बिछने के बाद क्रीड़ा संकुल के सामने का क्षेत्र हरा-भरा और आकर्षक नजर आने लगा है। समारोह में आने वाले अतिथियों के स्वागत और परिसर को बेहतर स्वरूप देने के लिए अन्य स्थानों पर भी सफाई और सजावट का कार्य कराया जा रहा है। मेजर ध्यानचंद क्रीड़ा संकुल को तिरंगा थीम पर सजाया जा रहा है। भवन के भीतर केसरी, सफेद और हरे रंग के परदे लगाए जा रहे हैं। यहीं दीक्षांत समारोह के कुछ प्रमुख कार्यक्रम किए जाएंगे। समारोह स्थल पर मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, विद्युत, पेयजल और अन्य सुविधाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पौधों में मियाजाकी, लंगड़ा और चौसा सहित आम की छह उन्नत प्रजातियां शामिल हैं। इसके अलावा थाई जामुन, चीकू, वियतनामी कटहल और गोल्डन शरीफा जैसे विभिन्न फलदार पौधे भी लगाए गए हैं। इसे विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर और आधारभूत विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को प्रदर्शित करने के अवसर के रूप में भी तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed