फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Preparations for Chhath Puja in homes start, a mess of ghats

घरों में छठ पूजा की तैयारी शुरू,घाटों पर गंदगी का अंबार

Wed, 30 Oct 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Chhath Puja in homes start, a mess of ghats
जोगियापुर स्थित गोमती नदी के किनारे शिव गोपाल घाट पर पसरी गंदगी। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। घरों में छठ पूजा करने की तैयारी शुरू हो गई है। दो नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। अभी भी नगर पालिका प्रशासन द्वारा घाटों की सफाई का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। जिससे घाटों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। शिवगोपाल घाट सहित अन्य घाटों पर कूड़ों का ढेर लगा हुआ है। वहीं घाट से सटे नाले से गंदा पानी सीधे नदी में गिर रहा है।
विज्ञापन

इस समय छठ पूजा करने के लिए तैयारी जोर शोर से शुरु हो गई। सामानों की खरीददारी भी लोगों द्वारा किया जा रहा है। शहर क्षेत्र में व्रती महिलाओं द्वारा गोमती नदी के किनारे छठ पूजा की जाती है। उनके द्वारा गोमती नदी के किनारे स्थित घाटों पर छठ पूजा की जाती है। इस दौरान विसर्जन घाट, गोपी घाट, हनुमान घाट, शिवगोपाल आदि घाटों पर पूजा की जाती है। लेकिन घाटों की सफाई जिम्मेदारों द्वारा अभी शुरु नहीं की गई है। जिसके कारण घाटो पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। घाट की सीढ़ियों पर गंदगी फैली हुई है। वहीं आस पास भी कूड़ों का ढेर लगा हुआ है। इतना ही नहीं घाटों से सटे नालों का गंदा पानी भी गोमती नदी में गिर रहा है। अगर समय रहते नगर पालिका प्रशासन नहीं चेता तो व्रती महिलाओं को पूजा करने में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

डीएम की अध्यक्षता में 30 अक्तूबर को आयोजकों की बैठक बुलाई गई हैं। इसके बाद घाटों की सफाई कराने का कार्य शुरु किया जाएगा।
आरके प्रसाद
अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed