फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Preparations complete, waiting for PM's program

तैयारियां पूरी,पीएम के कार्यक्रम का इंतजार

Sat, 10 Jul 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Preparations complete, waiting for PM's program
सिद्दीकपुर स्थित मेडिकल कॉलेज के निर्माण में तेजी आ गई है। अब हर कार्य के लिए एक तय समय सीमा बनाई गई है, जिसके मुताबिक उसे पूरा किया जा रहा है। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे को देखते हुए यहां भी प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम वाराणसी से ही वर्चुअल तरीके से मेडिकल कालेज का लोकार्पण करेंगे। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से लिखित सूचना नहीं आई है। जिसका प्रशासन भी इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद 25 अक्टूबर 2014 को मेडिकल कालेज का शिलान्यास तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया था। साथ ही उन्होंने तीन साल के अंदर ही इसे चालू करने का वादा किया था। लेकिन, ऐसा नहीं हो सका। विभिन्न कारणों से मेडिकल कालेज का काम पिछड़ता रहा। इसके पीछे का कारण कभी बजट न होना तो कभी कार्यदायी संस्था के बदल जाना बताया गया। हालांकि अब शासन ने हर काम को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के लिए लक्ष्य तय कर दिया। 554 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट की मानीटरिंग के लिए खुद जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा लगातार मेडिकल कालेज जा रहे हैं। उनका पूरा जोर है कि सितंबर से शुरू हो रहे एमबीबीएस के प्रथम बैच के पहले ही पूरा निर्माण कार्य कर लिया जाए। वहीं, नियुक्ति की भी प्रक्रिया शुरू दी गई है।
विज्ञापन

500 बेड के इस मेडिकल कालेज में पहले 50 चिकित्सकों का स्टाफ रखे जाने हैं। इनमें प्राचार्य डा. शिव कुमार सहित 19 चिकित्सकों की नियुक्ति कर दी गई है, जबकि शेष रिक्त पदों पर नियुक्ति करने की प्रक्रिया चल रही है। नियुक्त किए गए चिकित्सकों से जिला अस्पताल में ओपीडी भी कराया जा रहा है। साथ ही निर्माणाधीन मेडिकल कालेज में उनसे सुझाव लेकर और बेहतर कराने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी आ रहे हैं। इस दौरान वह मेडिकल कालेज का भी वर्चुअल लोकार्पण कर सकते हैं। हालांकि कि इसके लिए अभी तक कोई लिखित सूचना नहीं आई है। फिर, भी प्रशासन स्तर से पूरी तैयारी कर ली गई है। -मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed