Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Preeti Srivastava received the Inspiring Woman Award

Jaunpur News: प्रीति श्रीवास्तव को मिला इंस्पायरिंग वूमेन अवार्ड

Mon, 13 Mar 2023 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Preeti Srivastava received the Inspiring Woman Award
जौनपुर। महिलाओं को समर्पित इंस्पायरिंग वूमेन अवार्ड 2023 सीजन-3 की प्रतियोगिता में जनपद जौनपुर के विकासखण्ड बक्शा ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय रन्नो की शिक्षिका प्रीति श्रीवास्तव प्रदेश में प्रथम तथा देश में द्वितीय स्थान हासिल किया है। शिक्षिका को यह उपलब्धि ऑनलाइन वोटिंग के द्वारा मिली। फोर्थ स्क्रीन एजुकेशन एवं पंडित धर्म प्रकाश शर्मा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट पुष्कर राजस्थान के तत्वाधान में आयोजित इस प्रतियोगिता के प्रथम चरण में पूरे देश से 80 महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यो के आधार पर चयनित किया गया था। दूसरे चरण में ऑनलाइन वोटिंग के माध्यम से 21 विजेता चुने जाने थे। जिसमें एक राज्य से केवल शीर्ष चार की महिलाओं को ही चयनित किया जाना था। उत्तर प्रदेश से सात महिलाओं ने फाइनलिस्ट के रूप में द्वितीय चरण में प्रतिभाग किया जिसमें राष्ट्रीय अवार्ड विजेता शिक्षिका भी सम्मिलित रहीं। प्रीति श्रीवास्तव द्वारा कोविड काल मे बच्चों की शिक्षा हेतु विशेष प्रयास किये गए हैं साथ ही शिक्षिका को राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री द्वारा मिशन शक्ति पुरस्कार के साथ साथ कई राज्य स्तरीय प्रतिष्ठित पुरस्कार भी मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed